पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सुनामी चल रही है. जयपुर के सेंट्रल पार्क में बने गांधी वाटिका म्यूजियम को आमजन के लिए शुरू करने के बाद उन्होंने सरकार को वहां प्रशिक्षित स्टाफ लगाने की भी नसीहत दी है. जयपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से उन्होंने यह बात कही है. उन्होंने कहा, सरकार ने आमजन के लिए गांधी वाटिका म्यूजियम को आमजन के लिए खोल दिया है. लेकिन वहां आने वाले लोगों को समझाने वाला कौन है.गांधीजी से जुड़ी चीजें, उनकी जीवन यात्रा और उनके द्वारा देश के लिए योगदान को और उनके दर्शन को इस म्यूजियम में दर्शाया गया है. लेकिन इस सबके बारे में आमजन को बताने वाला वहां कौन है. हर गैलरी में ऐसे एक्सपर्ट नहीं होंगे, जिन्होंने गांधीजी के बारे में अध्ययन नहीं किया होगा. तो वहां आने वाले लोगों को क्या समझ में आएगा. यह 85 करोड़ रुपए की लागत से बहुत ही शानदार म्यूजियम बना है. अभी भी सरकार के पास समय है कि इसकी पूरी तैयारी करे. आमजन के लिए इसे खोलना अलग बात है. बाकि आप उसे कैसे मेंटेन करते हैं. वहां वॉलिंटियर कैसे लगेंगे. ये सब बातें वहां तय करनी पड़ेगी. यह तब हो सकता है. जब जिन गांधीवादी नेताओं की देखरेख में यह बना है. गांधी पीस फाउंडेशन के चेयरमैन कुमार प्रसाद की देखरेख में यह म्यूजियम बना है. सरकार को उनसे बात करनी चाहिए. तभी इसे सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा. खाली दरवाजे खोलने से कोई मतलब नहीं है. अशोक गहलोत ने कहा कि, हरियाणा में तो कांग्रेस की आंधी है. कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जो रोड शो किया है. उसके बाद कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बना है. पहले कांग्रेस की हवा चली, फिर आंधी आई और अब कांग्रेस की सुनामी में बदलने वाली है. हरियाणा में कांग्रेस एकतरफा जीत दर्ज करेगी. बता दें कि अशोक गहलोत को पार्टी ने बतौर सीनियर ऑब्जर्वर हरियाणा चुनाव का जिम्मा दिया है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Protean eGov Technologies Limited Shares | ₹1,133 Protean eGov वाला ₹1,500 तक जा सकता है? | Business
Protean eGov Technologies Limited Shares | ₹1,133 Protean eGov वाला ₹1,500 तक जा सकता है? | Business
ग्रामपंचायत बोरी येथील जिप शाळेत नविन वर्ग खोलीचे ऊद्घाटन
ग्रा.प.बोरी येतील जि.प. शाळेत नवीन वर्ग खोलीच्या उदघाटन सम्पन्न
...
36 મો રાષ્ટ્રીય ખેલ મહોત્સવ ગુજરાતના યજમાન પડે યોજવામાં આવી રહ્યો છે ત્યારે આ રમોત્સવમાં 25 લાખથી પણ વધારે રમતવીરો ભાગ લેવાના છે
36 મો રાષ્ટ્રીય ખેલ મહોત્સવ ગુજરાતના યજમાન પડે યોજવામાં આવી રહ્યો છે ત્યારે આ રમોત્સવમાં 25 લાખથી...
মৰাণৰ শ্ৰীসম্ভাৰ দোকানৰ সন্মুখত জাবৰৰ দম, ব্যৱসায়ীৰ গা এৰা মন্তব্য
মৰাণৰ শ্ৰীসম্ভাৰ দোকানৰ সন্মুখত জাবৰৰ দম, ব্যৱসায়ীৰ গা এৰা মন্তব্য
NIMHANS to Launch a Comprehensive Suicide Prevention Centre to Tackle India's Growing Mental Health Crisis.
September 9, 2024
In landmark initiative aimed at addressing the escalating suicide crisis in...