दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने सरकारी आवास को भी खाली करने की तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, केजरीवाल विधानसभा और दिल्ली में चुनाव का चुनाव प्रचार का काम देखेंगे। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल 4 अक्टूबर तक आवास को खली कर देंगे। इस बीच, पार्टी की ओर से यह भी पुष्टि की गई है कि उनके नए घर की तलाश भी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है की आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। वह आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर में शिफ्ट होंगे। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। केजरीवाल के नए ठिकाने से रविशंकर शुक्ला लेन स्थित आप मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होना प्रस्तावित हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली करने की घोषणा की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने केजरीवाल को अपना घर देने की पेशकश की थी। बता दें कि केजरीवाल वर्ष 2015 से सिविल लाइंस के फ्लैग स्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रह रहे थे। आप पार्टी की ओर से केंद्र सरकार से अरविंद केजरीवाल के लिए सरकारी बंगला भी मांगा गया है। पार्टी का कहना है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख नेता होने के नाते केजरीवाल को सरकारी आवास मिलना उनका अधिकार है। हालांकि, अभी तक इस मांग पर केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राज्यसभा में PM मोदी की स्पीच:कहा- हम तीसरी बार सत्ता में आए, कुछ लोग इससे मुंह फेरकर बैठे थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे...
MCN NEWS| जेष्ठ नागरिकांनी योगासने करीत योग दिन केला साजरा
MCN NEWS| जेष्ठ नागरिकांनी योगासने करीत योग दिन केला साजरा
માંગરોળ ના દરિયામાં 36 વર્ષનો યુવાન પડી જતા ગુમ થયો#breakingnews#mangrol
માંગરોળ ના દરિયામાં 36 વર્ષનો યુવાન પડી જતા ગુમ થયો#breakingnews#mangrol
Israel-Palestine Conflict Updates: ‘हम युद्ध में उतर चुके हैं’, Israel के PM का बड़ा बयान | Attack
Israel-Palestine Conflict Updates: ‘हम युद्ध में उतर चुके हैं’, Israel के PM का बड़ा...
JMM नेता Hemant Soren को जमानत मिलने पर Sanaya Raut ने क्या कहा? सुनिए पूरा बयान | ED | CBI | AajTak
JMM नेता Hemant Soren को जमानत मिलने पर Sanaya Raut ने क्या कहा? सुनिए पूरा बयान | ED | CBI | AajTak