खाने-पीने से लेकर ठहरने की व्यवस्था को बारीकी से जांचा

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे शांतिवन में करेंगी वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

वीओ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के शांतिवन आगमन को लेकर सुरक्षा- व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जगह-जगह पुलिसबल तैनात किया गया है। हैलीपेड से लेकर राष्ट्रपति के रुकने की व्यवस्था को दिल्ली से आए अधिकारियों द्वारा बारीकी से परखा जा रहा है। बुधवार को राष्ट्रपति भवन से विशेष अधिकारियों का दल शांतिवन पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एक-एक चीज की बारीकी से जांच की। वरिष्ठ अधिकारियों ने सुधार के लिए ब्रह्माकुमारीज़ के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 4 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन के डायमंड हाल में वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।