वन विभाग के नयागांव में 60 से 70 भील परिवारों की बस्ती को उजाड़ने व लोगों से मारपीट करने की कार्यवाही से दुखी व बेघर होने के बाद 18 वर्षीय नंदिनी के जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे व घटना की जानकारी ली। इस दौरान गुंजल ने कहा कि इस सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को लोगों पर जुल्म करने के लिए खुला छोड़ दिया जाओ लूटो, खसोटो, मारो, एक दलित परिवार की बच्ची इस प्रशासनिक मशीनरी वन विभाग की, पुलिस की प्रताड़ना से पीड़ित होकर जहर खाने को मजबूर हो जाए तो मुख्यमंत्री को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। दलित परिवारो के मकान तोड़े, समान फेंके और घसीट घसीट कर मारे और कोई सुनने वाला नहीं कोई बोलने वाला नहीं सरकार बेखबर है। गुंजल ने कहा कि वन विभाग ने लूट खसोट को धंधा बना रखा है वन विभाग के लोगों को पैसा दो और कब्जा करो अब यह गरीब परिवार इन्हें कहां से पैसा दे तो उन्हें उजाड़ रहे हैं। यह गरीबों के साथ जुल्म है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर इस बच्ची के साथ कोई अनहोनी हो गई तो सरकार की ईंट से ईट बजा देगे, इस दौरान शहर अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, उपमहापौर पवन मीणा, पार्षद धनराज चेची सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કાલોલ તાલુકાના કરોલી ગામના રાજપાલસિહ જાદવે સાંસદ તરીકેના શપથ લેતા સમગ્ર કાલોલ તાલુકામા આનંદની લાગણી
કાલોલ તાલુકાના કરોલી ગામના વતની અને નાના કાર્યકર તરીકે રાજકીય સફર શરૂ કરનાર રાજપાલસિહ જાદવ જીલ્લા...
नयापुरा सांघी धर्मशाला के सामने दिव्या मेडिकल स्टोर का एक तरफ का हिस्सा दीवार सहित गिर • गया
कोटा. नयापुरा सांघी धर्मशाला के सामने दिव्या मेडिकल स्टोर का एक तरफ का हिस्सा दीवार सहित गिर...
તળાજા એસટી ડેપોમાં ધારાસભ્ય દ્વારા રજૂઆત કરવામાં આવી
તળાજા તાલુકાના ઊંચડી સહિતના ગ્રામ્ય વિસ્તારોમાં એસટી બસ સુવિધા વધારવા ધારાસભ્ય કનુભાઈ બારૈયા એ...
खेल प्रतिभा को आगे लाने में मददगार बनी तलवास की रात्रि चौपाल
आमजन की सार्वजनिक एवं व्यक्ति समस्याओं के समाधान के लिए जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित...
डेंगू आजार रोखण्यासाठी पालिका प्रशासनाने त्वरित उपाययोजना कराव्यात - राम पातकर यांची मागणी
डेंगू आजार रोखण्यासाठी पालिका प्रशासनाने त्वरित उपाययोजना कराव्यात - राम पातकर यांची मागणी