राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन गांधी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे। जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर बुधवार को सुबह 8.30 बजे जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित नॉलेज पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण आदि हिस्सा लेंगे। इसके बाद नॉलेज पार्क में रामधुन, भजन, शांति पाठ, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, का जिलास्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा।