अमेरिका ने भारतीय यात्रियों के लिए 2.5 लाख अतिरिक्त वीजा स्लॉट्स खोले हैं, जिसमें पर्यटक, कुशल कामगार और छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। इस कदम से भारत-अमेरिका संबंधों को और बल मिलेगा। भारत में अमेरिका मिशन ने बताया कि 2024 में अब तक 12 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं, जो 2023 के समान अवधि की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा है। जबकि, 60 लाख भारतीयों के पास पहले ही गैरप्रवासी अमरीकी वीजा है और मिशन रोजाना हजारों वीजा जारी कर रहा है। अमेरिका राजदूत एरिक गार्सेटी ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन ने वीजा प्रोसेस को सुधारने और तेजी लाने का लक्ष्य रखा था और मुझे गर्व है कि हम इस वादे को पूरा कर पाए हैं।अमेरिका मिशन ने बताया कि लगातार दूसरे वर्ष 10 लाख से ज्यादा नॉन-इमीग्रेंट वीजा एप्लिकेशन के लक्ष्य को पार कर लिया है। इस गर्मी में छात्र वीजा सीजन के दौरान, हमने रिकॉर्ड संख्या में वीजा प्रोसेस किए। मिशन ने कहा कि वे अब परिवारों को जोड़ने, व्यवसायों को जोड़ने और पर्यटन को सुगम बनाने पर फोकस कर रहे हैं। 2023 में अमेरिका मिशन ने भारतीय छात्रों को 1.4 लाख से अधिक वीजा जारी किए, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा तीसरे साल के लिए एक नया कीर्तिमान है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
અમદાવાદ માં નકલી પોલીસ બની ફરતા વૃદ્ધની કારંજ પોલીસે ધરપકડ કરી પૂછ પર માં સામે આવ્યું આ કારણ
કારંજ પોલીસે તપાસ કરી તો આ વૃદ્ધ કોઈ પોલીસ અધિકારી નહોતો, તેને પોલીસ સ્ટેશન લાવી તપાસ કરી તો, આ...
જો ફોનમાં આ એપ ઈન્સ્ટોલ હોય તો તેને તરત જ ડિલીટ કરી દો, ચીની નાગરિકનો ખુલાસો
એપથી લોન આપીને લોકોને બ્લેકમેઈલ કરતી અને પૈસા પડાવતી ઈન્ટરનેશનલ ગેંગના ગુનેગારોએ પોલીસની...
आईआईएम उदयपुर से लीडरशिप प्रशिक्षण में डॉ. नरूका का हुआ चयन
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राहोली के प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्रसिंह नरूका का समग्र...
Breaking News: Lok Sabha चुनाव को लेकर Mayawati का बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP | Aaj Tak
Breaking News: Lok Sabha चुनाव को लेकर Mayawati का बड़ा ऐलान, अकेले चुनाव लड़ेगी BSP | Aaj Tak