कोटा। न्यू रक्तदान महादान ग्रुप सेवा संस्थान के अध्यक्ष चेतन पाण्डेय ने बताया कि आज संस्था के माध्यम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोराबास में जरूरतमंद एवं प्रतिभावान कक्षा 4 से 8 तक के 100 छात्र छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष चेतन पाण्डेय ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं ग्रामवासीयों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया एवं रक्तदान से सम्बन्धित भ्रांतियों को दूर किया। संस्था प्रधान विनोद मिश्रा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान संस्था सदस्य चेतन पाण्डेय, भरत शर्मा, सुमेर सिंह खटाना, भगवत सिंह चौहान, शिवप्रताप सिंह एवं राधेश्याम नकवाल मौजूद रहे। विद्यालय मे इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासीयों का पूरा सहयोग रहा ग्राम पंचायत बोराबास सरपंच अर्जुन गुर्जर, ओम पोसवाल, श्यौराज गुंजल, विद्यालय प्रभारी हुकुमचन्द जागीड़ एवं विद्यालय के सभी स्टाफगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराधा पारीक द्वारा किया गया।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |