हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी आज सोमवार से 'हरियाणा विजय संकल्प यात्रा' निकाल रहे हैं। यह यात्रा नारायणगढ़ से शुरू हुई। जो अब साहा से आगे पहुंचे चुकी है। इसका समापन शाम करीब साढ़े 5 बजे कुरुक्षेत्र के थानेसर में होगा। यहां भी राहुल की जनसभा होगी। कांग्रेस नेता की यह विजय संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर तक चलेगी।यात्रा की शुरुआत के वक्त अंबाला के नारायणगढ़ में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा- ''हरियाणा में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस का है। बाकी छोटी-छोटी पार्टियां सब BJP की हैं। अग्निवीर स्कीम जवानों की पेंशन चोरी का तरीका है।''प्रियंका गांधी ने कहा- ''BJP सरकार ने किसानों से MSP पर विश्वासघात किया। पहलवानों को सड़क पर बिठाया। आत्मसम्मान और न्याय से जीना है तो इस सरकार को फेंक निकालो''

Sponsored

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट - बूंदी

देव क्लासेज व मून रेस्टॉरेंट की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |