कोटा. कोटा-झालावाड़ हाइवे पर दरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक इको वेन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ईको पलट गई। इको में सवार टीचर गाड़ी में फंस गए।गुजर रहे राहगीरों ने वैन को सीधा करके घायल टीचरों को बाहर निकाला। वहीं एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे में ललिता छिपा (55) की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य घायल है। दरा रेलवे ब्रिज के पास की है। कनवास थाना क्षेत्र के मोरूकला चौकी ASI पथराम ने बताया कि गाड़ी में सवार टीचर रामगंजमंडी के गुणदी स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। सुबह 7 बजे के आसपास दरा रेलवे ब्रिज के पास पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इको ड्राइवर सैयद (शानू), टीचर ललिता छिपा, शिप्रा व महमूद रज्जाक चोटिल हुए। जिन्हें इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया। ललिता छिपा निवासी विज्ञान नगर की मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल इको में 4-5 जनों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। अभी ट्रक का पता नहीं लग पाया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Tamannaah Bhatia reveals SHISEIDO's Revamped "VITAL PERFECTION Line and Shiseido's Official Website"
Tamannaah Bhatia reveals SHISEIDO's Revamped "VITAL PERFECTION Line and Shiseido's Official Website"
તળાજાના આ પરિવારે કર્યું આંખોનું દાન
તળાજાના આ પરિવારે કર્યું આંખોનું દાન
Jaipur Mumbai Train Firing: Owaisi बोले- ये कांड मुस्लिमों पर आतंकी हमला, PM Modi को भी लपेटा
Jaipur Mumbai Train Firing: Owaisi बोले- ये कांड मुस्लिमों पर आतंकी हमला, PM Modi को भी लपेटा
तुम्ही म्हणाल ही जागा पृथ्वीवर नाहीच! स्वर्गच पृथ्वीवर उतरलाय! | Viral Video | Hpn Marathi News
तुम्ही म्हणाल ही जागा पृथ्वीवर नाहीच! स्वर्गच पृथ्वीवर उतरलाय! | Viral Video | Hpn Marathi News
Lok Sabha Election 2024: PM Modi ने Odisha में भरी हुंकार, Congress-BJD को घेरा | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: PM Modi ने Odisha में भरी हुंकार, Congress-BJD को घेरा | Aaj Tak