इजराइल और लेबनान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर इजराइली चिंतित हैं. राजस्थान के पुष्कर में घूमने आए इजराइली पर्यटोकों ने युद्ध की विभीषिका को लेकर वहां के हालात बयान किए साथ ही जल्द ही युद्ध खत्म होने की दुआ की. पुष्कर में यहूदियों के धार्मिक स्थल खबाद हाउस में रह रहे यहूदी इजराइली युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं. इस संबंध में इजराइली पर्यटकों का कहना है कि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म होना चाहिए और इजराइल में रह रहे उनके परिवार सुरक्षित रहें. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही यहूदी धर्मगुरु शिमशो गोडस्टीन अपने परिवार और सहयोगियों के साथ पुष्कर पहुंचे थे. साथ ही इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया. पुष्कर में यहूदी धार्मिक स्थल खबाद हाउस के निदेशक शिमशोन गोडस्टीन ने कहा कि हम सभी इजराइल की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. हम शांति चाहते हैं, आतंकवाद नहीं. हम ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि हम सब एक साथ रहें. इजराइल एक मजबूत और अच्छा देश है। इस युद्ध में इजराइल विजयी होगा. राजस्थान घूमने आई इजरायली पर्यटक शेनी ने युद्ध पर अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि हम इजरायली एक साथ बहुत मजबूत हैं. हम भारत से बहुत प्यार करते हैं. हम अपने देश के लिए कामना करते हैं कि युद्ध यहीं रुक जाए और इजरायल में अच्छे दिन लौट आएं. युद्ध की विभीषिका झेल रहे तीर्थ नगरी पुष्कर में ठहरे इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एसपी वंदिता राणा ने वेद खबाद हाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इजराइली पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके बारे में पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Sharad Pawar पुणे दौऱ्यात वारकऱ्यांना का भेटले? | Ajit Pawar | Tushar Bhosale | NCP
Sharad Pawar पुणे दौऱ्यात वारकऱ्यांना का भेटले? | Ajit Pawar | Tushar Bhosale | NCP
Bill Gates जिसमें शामिल होते हैं, दुनिया कंट्रोल करती है ये Secret Society?| Bilderberg |Tarikh E619
Bill Gates जिसमें शामिल होते हैं, दुनिया कंट्रोल करती है ये Secret Society?| Bilderberg |Tarikh E619
राजस्थान में एक बार फिर उठी अलग भील प्रदेश बनाने की मांग
राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी को जीत हासिल करने के...
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया
Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में अपना 54वां जन्मदिन मनाया
સરંભડાના પ્રતાપભાઈ જગુભાઇ વાળાને પાસા વોરંટની બજવણી કરી, પોરબંદર સ્પેશ્યલ જેલ ખાતે અટકાયતમાં રહેવા મોકલી આપેલ છે.
અમરેલી જિલ્લા મેજિસ્ટ્રેટ તથા પોલીસ અધિક્ષક નાઓએ પાસા હેઠળ કાર્યવાહી કરતા, શરીર સબંધી ગુના આચરતા...