आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमिटी के हालिया चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने चुनाव को अवैध और असंवैधानिक बताया है। मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।दरअसल, MCD की 18 सदस्यीय स्टैंडिंग कमेटी की अंतिम खाली सीट के लिए शुक्रवार (27 सितंबर) को वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा कैंडिडेट सुंदर सिंह ने निर्विरोध जीत हासिल की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लिया था। इस जीत के साथ दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी में भाजपा के 10 मेंबर्स हो गए हैं। जबकि AAP के केवल आठ सदस्य हैं।MCD की स्टैंडिंग कमिटी का चुनाव 26 सितंबर को होना था। जब पार्षद MCD पहुंचे तो उनकी तलाशी ली गई। इसके बाद हंगामा हो गया। मेयर शैली ओबेरॉय जब सदन में दाखिल हुईं तो उन्होंने पार्षदों की सुरक्षा जांच पर चिंता जताई थी। उन्होंने दावा किया था कि ऐसा MCD के इतिहास में पहली बार हो रहा है।हंगामे के बाद मेयर ने यह चुनाव 5 अक्टूबर को कराने का आदेश दिया, लेकिन LG सक्सेना ने उनका फैसला पलट दिया। 26 सितंबर की देर रात तक चले सियासी ड्रामे के बाद LG ने निगम कमिश्नर अश्विनी कुमार को 27 सितंबर को चुनाव कराने का निर्देश दिया था।

Sponsored

कृष्णा हाइट्स - कोटा

कृष्णा हाइट्स की ओर सभी कोटा एवं बूंदी वासियों को नवरात्री, दशहरा तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें |