कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 9 महीने की सरकार में दो ही चर्चा है। एक तो ब्यूरोक्रेसी हावी है, मंत्री विधायकों की चल नहीं रही है। दूसरी बेटों का अघोषित शासन आ गया। सारे नेताओं के बेटे क्रिकेट में भविष्य तलाश रहे हैं। किसी ने गिल्ली-डंडा खेला नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट में भविष्य तलाश रहे हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे की बात आ रही है, वो अकेले नहीं है। दूसरे नेताओं के आएंगे।डोटासरा ने मंत्री मदन दिलावर पर कहा- मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे जिस तरह बोल रहे हैं, इनकी एस्कॉर्ट बढ़ा दीजिए। कही कोई दुर्घटना नहीं घट जाए। यह जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। डोटासरा शनिवार शाम जयपुर में अस्पताल रोड स्थित कांग्रेस वॉर रूम में बोल रहे थे। जब कमजोर व्यक्ति को राज में बैठा देते हैं। पर्चियों से इस तरह फैसले होने लग जाते हैं। जनता की आवाज और जनप्रतिनिधियों की आवाज के बगैर थोपा जाता है तो फिर इसी तरह का कुशासन देखने को मिलेगा। यह 9 महीने का रिकॉर्ड आगे भी इसी तरह जितने दिन चलेंगे, इसी तरह की बातें देखने को मिलेंगी। मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए डोटासरा ने कहा- दिलावर मंत्री नहीं नमूने हैं। दिलावर पूरे 5 साल शिक्षा मंत्री रह गए तो बीजेपी की 5 सीट भी आ जाए तो मुझे बता देना। ऐसे विवेकहीन व्यक्ति के बयान का जवाब देना शोभा नहीं देता। दिलावर को बीजेपी और आरएसएस ने केवल बदतमीजी और बकवास करने के लिए छोड़ रखा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
राजेश गौतम बने छत्रसाल महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष!!
राजेश गौतम बने छत्रसाल महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष!!
शहर में केईडीएल कंपनी द्वारा बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को भी चेतावनी
*शहर में केईडीएल कंपनी द्वारा बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर अधिकारियों को दी चेतावनी:-...
વાપીના યુવકે સાયકલ ચલાવો સ્વસ્થ રહોના અનોખા સંદેશા સાથે ભારતભરની યાત્રા શરૂ કરી છે.
વાપીના યુવકે સાયકલ ચલાવો સ્વસ્થ રહોના અનોખા સંદેશા સાથે ભારતભરની યાત્રા શરૂ કરી છે.
जेसीआई कोटा स्टार ने अपना घर आश्रम में सेवादार महिलाओं का सम्मान किया
जेसीआई कोटा स्टार की चेयरपर्सन रितू खण्डेलवाल ने बताया कि महिला दिवस पर अपना घर आश्रम में...
No Confidence Motion in Lok Sabha: अविश्नास प्रस्ताव पर Rahul Gandhi को जवाब देंगी स्मृति ईरानी
No Confidence Motion in Lok Sabha: अविश्नास प्रस्ताव पर Rahul Gandhi को जवाब देंगी स्मृति ईरानी