कोटा. देवलीमांझी थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ की कार्यवाही। 44 किलो 320 ग्राम अंतर्राष्ट्रीय कीमत 6लाख 64हजार रुपए के अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा की तस्करी करते हुये दो तस्करों को गिरफ्तार एवं कार को जप्त किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस थाना देवली मांझी द्वारा कार्यवाही करते हुये 44 किलो, 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ तस्कर विक्रम पुत्र घेवरराम जाति विश्नोई (24) निवासी कहान्या नगर, हाल ग्राम रुडकली थाना डांगियावास जिला जोधपुर, रमेश पुत्र भंवरलाल जाति विश्नोई (21) निवासी रुडकली थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफतार करने में तथा घटना में प्रयुक्त कार स्वीफट डिजायर को जप्त करने में सफलता प्राप्त की। देवलीमांझी थानाधिकारी सुरेश मीणा ने बताया की टीम द्वारा कोटा सांगोद रोड राधाकृष्णा आईटीआई के पास देवलीमांझी पर चैकिग के दौरान देवली की तरफ से आयी एक कार को जाप्ते की मदद से रूकवाकर देखा तो कार में कट्टे रखे हुये नजर आये, जिनके बारे में वाहन चालक व उसके साथी व्यक्ति से उनके नाम पते पूछकर कार में रखे कट्टो के बारे में जानकारी प्राप्त की तो दोनो ने कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया तथा दोनो ने अलग अलग बाते बतायी जिस पर सन्देह होने से दोनो व्यक्तियो को डिटेन कर कार की नियमानुसार तलाशी ली गई। कार की बीच वाली सीट पर एक सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला व कार की डिग्गी को खोलकर चेक किया तो दो प्लास्टिक के कट्टे एक सफेद रंग का व एक पीले रंग का कट्टा मिला। इस प्रकार अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा से भरे हुये कुल 3 कटटे मिले। कट्टो का वजन किया तो कुल 44 किलो, 320 ग्राम मादक पदार्थ डोडा चुरा भरा हुआ मिला। इस दौरान देवलीमांझी पुलिस टीम मोजूद रही।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी का कथित ऑडियो हुआ वायरल। ऑडियो को लेकर पवई विधायक की सफाई आई सामने
पन्ना जिले के पवई विधानसभा से भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी का सोशल मीडिया में कथित ऑडियो वायरल हो...
T. Raja Singh Biography | ओवेसींना बालेकिल्ल्यात आव्हान देणारे टी राजा सिंग आहेत तरी कोण?
T. Raja Singh Biography | ओवेसींना बालेकिल्ल्यात आव्हान देणारे टी राजा सिंग आहेत तरी कोण?
Mysterious Pneumonia in China: China में रोज 7 हजार बच्चे किए जा रहे हैं भर्ती | China News |Aaj Tak
Mysterious Pneumonia in China: China में रोज 7 हजार बच्चे किए जा रहे हैं भर्ती | China News |Aaj Tak
ડીસાના સદરપુરમાં પુત્રએ પિતા ઉપર જીવલેણ હુમલો કરતાં ચકચાર
ડીસાના સદરપુરમાં દૂધ લેવા જવા બાબતે પિતા-પુત્ર વચ્ચે બોલાચાલી થઇ હતી. જેથી પુત્રએ ઉશ્કેરાઇ જઇને...
मेड इन इंडिया Royal Enfield Bullet 350 जापान में लॉन्च, जानिए भारत के मुकाबले कितनी ज्यादा कीमत
बुलेट 350 अलग स्टाइलिंग एलीमेंट के साथ नई Classic 350 के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करती है। इसमें...