राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बनाई गई गांधी वाटिका को 2 अक्टूबर से शुरू करने का ऐलान किया है. ऐसे में शनिवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अधिकारियों के साथ सेंट्रल पार्क स्थित गांधी दर्शन म्यूजियम का जायजा लेने पहुंचे. कुछ समय पर जब वो बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर गांधी का नाम लेकर षडयंत्र रचने के लिए गंभीर आरोप लगा दिए. दिलावर ने कहा, 'कांग्रेस ने इस गांधी वाटिका के माध्यम से केवल भ्रष्टाचार किया है. गांधी जी के जो सिद्धांत इस वाटिका में होने चाहिए, वो नहीं हैं. कांग्रेस सिर्फ गांधी जी के नाम का उपयोग कर रही है. उन्हीं के नाम का इस्तेमाल करके उन्होंने आपातकालीन लगाई. इंदिरा गांधी, राहुल गांधी इनका कोई नाता गांधी जी से नहीं है. कांग्रेसी तो गांधी जी के कट्टर विरोधी थे. लेकिन आज ये सिर्फ गांधी के नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं. इस भवन में पैसा लगाने पर भी वो भ्रष्टाचार कर गए हैं.' कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधते हुए मदन दिलावर ने कहा, 'दुर्भाग्यवश राहुल गांधी एक विदेशी महिला के पेट से जन्मे हुए बालक हैं. इसलिए उन्हें भारत से कोई लेना देना नहीं है. इसीलिए वो भारतवासियों बारे में कहते हैं कि ये मंदिर में लड़कियां छेड़ने जाते हैं. ये तो भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठा चुके हैं. ये वो कांग्रेस है, जिसकी स्थापना विदेशियों ने की है. यानी विदेशी भाव, विदेशों में श्रद्धा, भारत में अश्रद्धा, हमेशा कांग्रेस में कूट-कूट कर रही है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુસ્લિમ મંત્રીની વિષ્ણુપદ મંદિરની મુલાકાતને લઈને વિવાદ, બિનહિંદુઓ પર પ્રતિબંધ
બિહારના ગયામાં પ્રસિદ્ધ વિષ્ણુપદ મંદિરમાં મંત્રી ઈઝરાયેલ મન્સૂરીના પ્રવેશને લઈને વિવાદ ઉભો થયો...
PRESS CONFERENCE AT BANGALORE PRESS CLUB JOINTLY HELD BY PRIVATE SCHOOLS AND CHILDREN WELFARE ASSOCIATION CO-ORDINATION COMMITTEE.
Press conference on Friday 23rd June,2023 at 11.00a.m at Bangalore Press Club jointly held by...
कन्नडचेमाजी आमदार हर्षवर्धन जाधव यांचे केंद्रीय मंत्र्यांना यांना जाहीर आव्हान.
कन्नडचेमाजी आमदार हर्षवर्धन जाधव यांचे केंद्रीय मंत्र्यांना यांना जाहीर आव्हान.
जल्द लॉन्च होगी iPhone 15 सीरीज, डिजाइन से लेकर कीमत तक ये हैं इस सीरीज की खास बातें
एपल जल्द ही अपने नए आईफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को...
સ્નેહ મિલન કાર્યક્રમ યોજવામાં આવ્યો
દિયોદરના ધારાસભ્ય કેશાજી ચૌહાણ ના માદરે વતન મોજરૂ ખાતે સ્નેહમિલન કાર્યક્રમ યોજાયો,,,,,૧૫૬ ઢોલ થી...