चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के युवाओं के साथ दूसरे राज्यों में होने वाले दुर्व्यवहार पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि नेताओं की वजह से पूरे देश में बिहार के बच्चों को अपमानित किया जा रहा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि आज पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान हो रहा है। बिहारी व्यक्ति को मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है। आज बिहारी शब्द गाली बन गया है। पूरे देश में बिहार के बच्चों का जो अपमान हो रहा है, उसके लिए बिहार के नेता जिम्मेदार हैं। बिहार के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती रही है। दुनिया भर से लोग शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए बिहार आते थे। बिहार के नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में प्रसिद्ध थे। उन्होंने कहा कि बिहार वह धरती है जहां देवताओं ने भी ज्ञान प्राप्त किया। एक समय था जब पूरे देश पर बिहार से शासन होता था। लेकिन, बिहार के नेताओं के ‘जंगलराज’ और ‘अफसर राज’ का नतीजा है कि आज बिहार के बच्चे और युवा महज 10 से 12 हजार रुपये के लिए पूरे देश में जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्हें अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों में मजदूरी करनी पड़ती है और उसके साथ ही अपमान और दुर्व्यवहार सहना पड़ता है। जन सुराज का संकल्प है कि इस व्यवस्था को बदला जाए। बिहार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि कोई उन्हें अनपढ़ और मूर्ख कहकर अपमानित न करे। प्रशांत किशोर दो अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल होने के बाद बिहार की सियासत गर्म है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
PORBANDAR રાણાવાવ નજીક કાર અકસ્માતમાં યુવાનને ઈજા 10 11 2022
PORBANDAR રાણાવાવ નજીક કાર અકસ્માતમાં યુવાનને ઈજા 10 11 2022
शाह बोले- आतंकवाद के खिलाफ मजबूत इकोसिस्टम:आतंकियों की उम्र पहले से घटी, PM के जीरो टॉलरेंस नारे को दुनिया ने अपनाया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दो -दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2024 का इनॉगरेशन...
Pm Narendra Modi: મોરબી માં ઘટના સ્થળની મુલાકાતે
વડા પ્રધાન નરેન્દ્ર મોદી, ગુજરાતના સીએમ ભૂપેન્દ્ર પટેલ સાથે, ગુજરાતના મોરબીમાં ઘટના સ્થળની...
किस पर आपत्ति हो, किस पर नहीं... सलाह मत दिया करो, चलो बैठो', स्पीकर ओम बिरला ने जब दीपेंद्र हुड्डा को लगाई फटकार।
लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र चल रहा है. संसद के पहले सत्र के चौथे दिन राष्ट्रपति के...
लातूर : पोलिस जाणून बुजून आरोपींना पाठीशी घालत आहेत . मयत रणजित माळी यांच्या आई - वडिलांचा आरोप.
लातूर : पोलिस जाणून बुजून आरोपींना पाठीशी घालत आहेत . मयत रणजित माळी यांच्या आई - वडिलांचा आरोप.