रामगंज मंडी। रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने आज शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में श्रमदान कर *स्वच्छता ही सेवा-2024* अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री दिलावर के साथ कृष्ण गोपाल अहीर, खैराबाद पंचायत समिति प्रधान कलावती मेघवाल, उप प्रधान गौतम,भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश गोयिन,उपखंड अधिकारी नीता बासिटा ,नगर पालिका रामगंजमंडी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक नगर, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों,स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड के स्वयंसेवा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों ने मंत्री के साथ मिलकर रामगंज मंडी के निजी बस स्टैंड से सफाई अभियान की शुरुआत की। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ श्री दिलावर के साथ जुड़ गई और पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। अभियान के प्रारंभ में मंत्री दिलावर ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रजवल्लन किया। उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जहां स्वच्छता होती है, साफ सफाई होती है। वहां ईश्वर का निवास होता है। इसलिए हमें अपने आसपास सदैव स्वच्छता और साफ सफाई रखनी चाहिए। गंदगी बीमारी का घर होती है। जहां गंदगी होगी वहां पर लोग ज्यादा बीमार होंगे। दिलावर ने पॉलीथिन और डिस्पोजल आइटम के उपयोग नहीं करने की सलाह देते हुए कहा कि पॉलिथीन और प्लास्टिक से बने डिस्पोजल आइटमों का अधिक उपयोग बीमारी को निमंत्रण देता है। कैंसर जैसी प्राण घातक बीमारी का एक कारण प्लास्टिक भी है। हम हम खाद्य वस्तुओं को रखना में पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं जिससे प्लास्टिक के कण हमारे खाने में मिल जाते हैं।जो हमारे पेट में पहुंचकर कैंसर को जन्म देते हैं। इसलिए यदि हमें अपने परिवार को और समाज को स्वस्थ और निरोगी रखना है तो पॉलीथिन और प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद करना होगा। मंत्री मदन दिलावर जो स्थानीय विधायक भी हैं ,ने अपने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस प्रकार रामगंजमंडी पूरी दुनिया में कोटा स्टोन और धनिया की महक के लिए पहचाना जाता है।उसी प्रकार हम साफ-सफाई का इतना ध्यान रखें कि रामगंजमंडी पूरी दुनिया में सबसे स्वच्छ, साफ और सुंदर नगर के रूप में पहचाना जाए। लोग जब सफाई की बात करें तो रामगंज मंडी का उदाहरण दें। इस अवसर पर श्री दिलावर ने लोगों को स्थानीय हाडोती भाषा में स्वच्छ रहने और गंदगी ना करने तथा पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद करने की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हाथ खड़े करके पॉलीथिन और डिस्पोजल आइटम का प्रयोग न करने की शपथ ली।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
'G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ऋषि सुनक उत्सुक', ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने भारत की तारीफ में पढ़े कसीदे
नई दिल्ली, जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को नई दिल्ली में...
Dalai Lama के खिलाफ ‘चीन समर्थकों’ ने रची साजिश, इस बड़े नेता ने किया दावा
Penpa Tsering on Dalai Lama video: सेरिंग ने जोर देकर कहा, ‘दलाई लामा ने एक ‘बेदाग...
मारहाण प्रकरणातील पिडीतांवर जिल्हा रुग्णालयात उपचार सुरू@india report
मारहाण प्रकरणातील पिडीतांवर जिल्हा रुग्णालयात उपचार सुरू@india report
WhatsApp पर Delete For Me ऑप्शन गलती से हो गया टैप, फिक्र की नहीं कोई बात; ये सेटिंग आएगी काम
आप भी वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते होंगे। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है जब ग्रुप या इंडिविजुअल चैट में...
Haryana Political Updates: CM Khattar समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण
Haryana Political Updates: CM Khattar समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण