अजमेर, जयपुर, अयोध्या और काशी में मुगलकाल में मंदिर तोड़े जाने के दावे के बाद अब अजमेर में शिव मंदिर के स्थान पर ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह बनाने का दावा सामने आया है। अजमेर के न्यायालय में दावा किया है कि अजमेर के दरगाह परिसर को ‘भगवान संकट मोचन महादेव विराजमान मंदिर’ घोषित कर पूजा-पाठ की अनुमति दी जाए। दरगाह कमेटी के कब्जे को हटाने की मांग भी की गई है। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता ने अजमेर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद दायर किया, जिसे सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या तीन न्यायालय में भेजा गया और उसमें जज नहीं होने के कारण मामला अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या दो को कोर्ट में गया। न्यायालय प्रशासन ने जब पत्रावलीकी जांच की तो सामने आया कि कोर्ट फीस मुंसिफ मजिस्ट्रेट न्यायालय स्तर की जमा कराई है, इसलिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यानि सिविल जज वरिष्ठ खंड में सुनवाई नहीं हो सकती। बुधवार दोपहर वकील सशी रंजन सिंह ने कहा कि वह सैशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर क्षेत्राधिकार संबंधी आपत्ति को दूर करना चाहते हैं, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई 10 अक्टूबर तक टाल दी। दावे में दरगाह परिसर को प्राचीन समय में शिव मंदिर होना बताया है। परिसर में जैन मंदिर होना भी बताया। वाद में अजमेर निवासी हरविलास शारदा की वर्ष 1911 में लिखित पुस्तक हिस्टोरिकल एंड डिस्क्राप्टिव का हवाला देकर दावा किया है कि मौजूदा 75 फीट ऊंचे बुलंद दरवाजे के निर्माण में मंदिर के मलबे का इस्तेमाल किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महाराष्ट्र के लिए बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी:महायुति मेनिफेस्टो के 10 वादे जारी कर चुकी; MVA ने भी 5 गारंटियां दीं
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी रविवार को अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी करेगी। गृह...
নুমলীগড়ৰ মৰঙীৰ পোৰাজংঘলত জনস্বাস্থ্য বিভাগৰ স্বচতা অভিযান।
নুমলীগড়ৰ মৰঙীৰ পোৰাজংঘলত জনস্বাস্থ্য বিভাগৰ স্বচতা অভিযান।
হয় দেশৰ স্বাধীনতাৰ 75বছৰ উপলক্ষ্যে...
वरिष्ठ बुजुर्गो का सम्मान व स्वाभिमान पर खरा उतरना अपना परम पूज्य का आदर..
वरिष्ठ बुजुर्गो का सम्मान व स्वाभिमान पर खरा उतरना अपना परम पूज्य का आदर..
जिस समाज या...
मोटापा कैसे घटाना -जानते है - डॉ सुमित्रा जी से
शारीरिक मेहनत के अनुरूप कैलोरी की आवश्यकता पड़ती है। अतिरिक्त कैलोरी से शरीर में चर्बी जमा होने...
રાજ્યની ૯ નગરપાલિકાઓમાં ૭૩.૯૮ MLD ક્ષમતાના અદ્યતન ટેક્નોલોજીયુકત
STP પ્લાન્ટ માટે રૂ. ૧૮૮.૧ર કરોડના કામોને મુખ્યમંત્રીની સૈદ્ધાંતિક મંજૂરી
નગરપાલિકાઓમાં સીવર નેટવર્કથી એકત્રિત થતા ઘરગથ્થુ ગંદા પાણીનો નિકાલ પર્યાવરણ જાળવણી સાથે કરીને...