राजस्थान में 12 शहरों के मास्टर प्लान ‘ठेके’ पर तैयार होंगे। इनमें जयपुर के अलावा डीडवाना, अनूपगढ़, पीलीबंगा, तिजारा, शाहपुरा, बाडी, डीग, फलौदी, आबू रोड, अंता, प्रतापगढ़ शामिल है। साथ ही 38 नवगठित शहरों के लिए भी मसौदा तैयार किया जा रहा है। नगर नियोजन विभाग और टाउन प्लानिंग शाखा में नगर नियोजकों की फौज होने के बावजूद इस काम को आउटसोर्स किया जा रहा है। इससे मास्टर प्लान (लागू होने से पहले) की गोपनीयता खत्म होने की भी आशंका है, क्योंकि कंपनी के लिए क्या-क्या राइडर लगाए हैं, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। भीनमाल, कपासन, प्रतापपुर गढ़ी, महुवा के नए मास्टर प्लान को स्वीकृति मिल गई। जबकि देवली, ईटावा, खाटूश्यामजी और रूपवास का नगरीय निकाय में ड्राफ्ट जारी कर दिया गया। इन आठों शहरों का मास्टर प्लान नगर नियोजकों ने ही बनाया है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जब इन शहरों का काम अफसर कर सकते हैं तो फिर दूसरे शहरों का ठेके पर क्यों? इस बीच जयपुर शहर का मामला ज्यादा चर्चा में है। मास्टर प्लान तैयार करने की लागत पहले 10 करोड़ रुपए आंकी गई। फिर एरिया तीन हजार से बढ़ाकर चार हजार वर्ग किलोमीटर करना तय हुआ तो लागत 15 करोड़ रुपए (जीएसटी के अलावा) हो गई। लेकिन जब निविदा खुली तो नगर नियोजकों के होश उड़ गए। निविदा में सफल होने वाली एकमात्र कंपनी ने करीब 32 करोड़ रुपए का खर्चा बता दिया। यानि, करीब-करीब दोगुना ज्यादा राशि। अफसर अब चहेतों को उपकृत करने की तैयारी कर रहे हैं। जयपुर शहर का मास्टर प्लान वर्ष 2047 तक के लिए बनाया जाएगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
कोटा के जंगली शाह महफिल खाना के टेंट के ठेके को कम दर में व्यवस्था को लेकर ज्ञापन
कोटा के वल्लभनगर स्थित जंगली शाह बाबा महफिल खाना का ठेका वक्फ बोर्ड कोटा कमेटी द्वारा निजी टेंट...
শদিয়াৰ কিশোৰ-কিশোৰীয়ে আনিলে National Medal
শদিয়াৰ কিশোৰ-কিশোৰীয়ে আনিলে National Medal
महिलेची निर्घृण हत्या करणाऱ्याला ठोकल्या बेड्या, भोसरी मधील महिलेच्या हत्येचा उलगडा
महिलेची निर्घृण हत्या करणाऱ्याला ठोकल्या बेड्या, भोसरी मधील महिलेच्या हत्येचा उलगडा
Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस पर बागेश्वर बाबा का फूटा गुस्सा, कही बड़ी बात
Delhi Sakshi Murder Case: Delhi Sakshi Murder Case: दिल्ली के साक्षी मर्डर केस पर बागेश्वर बाबा...