जोधपुर में 'जीजी' के नाम से मशहूर पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। 87 साल की BJP की सीनियर नेता व्यास लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके बेटे शिवकुमार व्यास ने बताया- आज सुबह 7 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें महात्मा गांधी (MGH) हॉस्पिटल ले जाया गया था। इलाज के दौरान करीब सवा सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। शाम को सिवांची गेट स्थित शमशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूर्यकांता व्यास (जीजी) ने वर्ष 1990 में जोधपुर (पुराना शहर) निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। पार्षद से राजनीतिक शुरुआत करने वाली जीजी ने 1990, 1993 और 2003 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। जीजी जोधपुर (पुराना शहर) विधानसभा क्षेत्र से 1998 में चुनाव हार गई थीं। उनके सामने कांग्रेस के जुगल काबरा थे। 2008 और 2018 में में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और विजयी हुई थीं। 2023 नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव का टिकट जीजी को भाजपा ने नहीं दिया था। उनकी जगह देवेंद्र जोशी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था। सूर्यकांता व्यास के पति उमा शंकर व्यास सप्लाई इंस्पेक्टर थे। पिता फतेहराज कल्ला पुलिस इंस्पेक्टर थे। जीजी 2012 में विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में चुनी गई थीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi
UP: Amethi में Smriti Irani ने बनाया नया घर, जानें इसका सियासी संदेश? |Congress | BJP | Rahul Gandhi
We have commenced the rollout of 20% ethanol-blended petrol this year - Prime Minister Narendra Modi
We have commenced the rollout of 20% ethanol-blended petrol this year, our aim is to cover the...
ડીસાના યુવકે ગરમીમાં બાળકોના પગનું રક્ષણ માટે 500 જોડી ચંપલ અને બૂટ અર્પણ કરી માનવતાનું ઉદાહરણ પૂરુ પાડ્યું
આ દેશમાં હજુ પણ એવા કેટલાય ગામડાઓ છે, કે જ્યાં જવા આવવા માટે વાહનવ્યવહારની કોઈ જ સુવિધા નથી. આવું...