अग्रसेन जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में भंवरलाल अग्रवाल सीदडा की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। आयोजन समिति के सदस्य महावीरप्रसाद पराना ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 2 अक्टूबर को प्रात: 7:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला में ध्वजारोहण होगा। इसके पश्चात 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रात्रि 7:30 बजे नसियां जैन मन्दिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा जिसमें महिलाएं एवं बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को प्रात: 7:30 बजे अग्रवाल धर्मशाला से विशाल शोभायात्रा में घोड़े, बैंड सहित शाही लवाजमें के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से अहिंसा सर्किल होते हुए जैन नसिया में पहुंचेगी। जहां समाज का वात्सल्य भोज आयोजित होगा। बैठक में ताराचंद बोहरा, रमेशचन्द अग्रवाल, संजय शेखाट्या, महेंद्र चंवरिया, दिनेश गिंदोडी, दिनेश मंगल, रवि अग्रवाल, हनुमान मंगल, राजकुमार गोयल, देवेंद्र जैन, संतोष मोदी व भागचंद शेखट्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
शिक्षक दिनी शिक्षकांचे त्यांच्या गावातील राहत्या घरी "पाद्य पूजन" करणार- आमदार प्रशांत बंब
शिक्षक दिनी शिक्षकांचे त्यांच्या गावातील राहत्या घरी "पाद्य पूजन" करणार- आमदार प्रशांत बंब
সৌৰভ গাংগুলীৰ ঠাই ল’বলৈ সাজু হৈছে এইগৰাকী বিশ্বকাপ জয়ী প্ৰাক্তন ক্ৰিকেটাৰ
অতি শীঘ্ৰে ভাৰতীয় ক্ৰিকেট নিয়ন্ত্ৰণ ব’ৰ্ড চমুকৈ বি চি চি আইৰ নিৰ্বাচন অনুষ্ঠিত হ’ব।...
Chhattisgarh में बोले PM Modi, 'आतंकियों के मारे जाने पर कांग्रेस आंसू बहाती है' | Elections 2024
Chhattisgarh में बोले PM Modi, 'आतंकियों के मारे जाने पर कांग्रेस आंसू बहाती है' | Elections 2024
জোনাইত ড্ৰাগছসহ আটক এগৰাকী মহিলা
জোনাইত ড্ৰাগছসহ আটক এগৰাকী মহিলা