सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वधान में मुनिश्री अनुसरण सागर महाराज के सानिध्य में मंगलवार को श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर का वार्षिक कलशाभिषेक धूमधाम से मनाया गया। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष सुनील भाणजा ने बताया कि प्रात: कालीन बेला में श्री शांतिनाथ भगवान का पंचामृत से अभिषेक, शांतिधारा एवं 64 रिद्धि महामंडल विधान की पूजा अर्चना की गई। मंडल विधान में 64 अघ्र्य समर्पित किए गए। सोधर्म इंद्र सत्यनारायण जैन सहित सभी इन्द्र इन्द्राणियों ने पूजा अर्चना की। इसके पश्चात दोपहर में श्रीजी को भव्य रथ में विराजमान करके रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा अग्रवाल मंदिर से प्रारंभ होकर अहिंसा सर्किल होते हुए कृषि उपज मंडी में पहुची। जहां पर कृषि उपज मंडी के पांडूशिला पर भगवान शांतिनाथ का कलशाभिषेक किया गया। रथ यात्रा में सारथी बनने का सौभाग्य नेमिचंद, संजय कुमार व अंकित कुमार सिरस व भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य अशोक कुमार व ललित कुमार सिरस को मिला। इसके पश्चात 10 लक्षण के उपवास एवं तेला करने वालो का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया गया। इससे पूर्व संध्या पर विराट भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में मनोजकुमार एंड पार्टी जयपुर द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आमने सामने बाइकों की टक्कर में 5 लोग घायल
एक की हालत गंभीर जिला अस्पताल सतना किया गया रेफर
देवेंद्रनगर के मुख्य मार्ग बसस्टैंड मोड के पास आपस मे टकराई 2 बाइक,5 लोग घायल 1 की हालत...
અમરેલીના દ્વીચક્રી વાહન ધારકો પસંદગીના નંબર મેળવી શકશે
આર.ટી.ઓ.ની નવી સીરીઝ GJ 14 BC 0001 થી 9999 માટે ઈ-ઓક્શન
પસંદગીના નંબર મેળવવા ઓનલાઇન રજિસ્ટ્રેશન કરાવવું
પ્રાદેશિક વાહન વ્યવહાર કચેરી, અમરેલી કાર્યક્ષેત્રના તમામ ફોર વ્હીલ ધારકો માટે કાર માટેની નવી...
निजी स्वार्थ के लिए, शिक्षा का राजनीतिकरण बंद करे केजरीवाल और मान : चुग
आपदा पार्टी ने पंजाब की शिक्षा की अपनी राजनीति के प्रचार एवं प्रपंच का मंच बना लिया है : चुग...
कस्बे में बिजली कटौती से परेशान ग्रामवासी, बार बार होती है बिजली कटौती
कोटा. कनवास कस्बे में बिजली कटौती एवं ट्रिपिंग से लोग खासे परेशान हैं। एक सप्ताह से तेज उमस रहने...