जयपुर नगर निगम हेरिटेज में कांग्रेस पार्टी के 8 पार्षद बिना शर्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बीजेपी कांग्रेसी पार्षदों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कर कार्यवाहक मेयर के नाम का ऐलान करेगी।निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर की कार्यशैली से परेशान होकर कांग्रेस पार्टी के 12 से ज्यादा पार्षद पिछले 3 महीने से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में थे। इनमें सिविल लाइंस, आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा के पार्षद थे। ये लोग मुनेश गुर्जर से प्रताड़ित होकर उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। 21 सितंबर को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से इन पार्षदों की अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इसमें से 8 पार्षदों ने उसी वक्त बीजेपी में आने का फैसला किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बिना शर्त बीजेपी जॉइन करने का हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र दिया। मनोज मुद्गल वार्ड 35, उत्तम शर्मा वार्ड 49, ज्योति चौहान वार्ड 46, सुशीला देवी वार्ड 63, अरविंद मीठी वार्ड 71, मोहम्मद जकरिया वार्ड 65, पारस जैन वार्ड 80, संतोष कर वार्ड 78 ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर बिना शर्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया है। एक दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी पार्षद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क में हैं। जो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे सकते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Weather Alert on Mobile: आंधी-तूफान का फोन पर मिलेगा अलर्ट, एंड्रॉइड और आईफोन में ऑन करनी है ये सेटिंग
अगर आप आंधी-तूफान का अलर्ट अपने फोन पर ही पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक सेटिंग को इनेबल करना...
ડીસામાં એકલવ્ય યુવા સંગઠન દ્વારા રક્તદાન કેમ્પ યોજાયો
ડીસામાં કાર્યરત આદિવાસી સમાજના સંગઠન એકલવ્ય યુવા સંગઠન દ્વારા અનેક સેવાકીય પ્રવુતિ કરવામાં આવે...
सांगोद पुलिस द्वारा देशी कट्टे के साथ व एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आरोपियों को पकड़ा
कोटा. सांगोद थाना पुलिस द्वारा अवैध देशी कटटा सहित 1 आरोपी को पकड़ा व ऐरिया डोमीनेशन अभियान के...
જો તમે આવું કરશો તો તમને શ્રીમંત થતાં કોઈ રોકી શકશે નહીં - Prashant Dayal
જો તમે આવું કરશો તો તમને શ્રીમંત થતાં કોઈ રોકી શકશે નહીં - Prashant Dayal
વડોદરા શહેરના રેલવે સ્ટેશન પરથી અજાણ્યા વ્યક્તિનો મૃતદેહ મળી આવ્યો
વડોદરા શહેરના રેલવે સ્ટેશન પરથી અજાણ્યા વ્યક્તિનો મૃતદેહ મળી આવ્યો