राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के समय सामने आए कथित फोन टैपिंग मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को 27 सितंबर तक सुनवाई टाल दी। वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा को फोन टैपिंग केस में पूछताछ के लिए फिर से नोटिस दिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 11 माह बाद एक बार फिर नोटिस देकर शर्मा को बुधवार, 25 सितंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया। नोटिस को लेकर लोकेश शर्मा ने कहा कि मैं हमेशा से सहयोग करते आया हूं। हर नोटिस पर जाने का प्रयास किया है। अगर नहीं जा पाया कभी तो नोटिस का लिखित में जवाब दिया है। मैं निश्चित तौर पर उनकी पूछताछ में शामिल होउंगा। प्रदेश में सत्ता बदलने के बाद लोकश शर्मा आरोप लगा चुके हैं कि अशोक गहलोत ने ऑडियो क्लिप भेजकर उन्हें वायरल करने को कहा था। लोकेश शर्मा ने पिछले साल अक्टूबर में क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद जयपुर में प्रेसवार्ता कर अशोक गहलोत पर फ़ोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। अगर दिल्ली क्राइम ब्रांच की पूछताछ में इन आरोपों को पूर्व ओएसडी फिर से दोहराएंगे तो राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पूछताछ के दायरे में आएंगे। बताया जा रहा है कि लोकेश शर्मा अगर दिल्ली पुलिस को सारे सबूत देते हैं तो अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
द्रौपदी मुर्मू यांना नेताजी सुभाषचंद्र बोस सैनिकी शाळेतील आदिवासी विद्यार्थ्यांकडून अभिनंदनाची पत्रे
आदिवासी विद्यार्थ्यांनी केली भेटीची मागणी*
पत्र पाठवून, पेढे वाटून, ढोल-ताश्याच्या...
Nuh Violence: Bittu Bajrangi से पूछताछ में Police हिंसा के अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी
Nuh Violence: Bittu Bajrangi से पूछताछ में Police हिंसा के अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी
Jio Recharge Plan: रोजाना 9 रुपये से कम खर्च में फ्री-कॉलिंग और डेटा का मजा, पूरे महीने चलेगा सस्ता प्लान
इस महीने की शुरुआत से ही मोबाइल रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में बहुत से यूजर्स के लिए...
India Covid Update: देश में घट रहे कोरोना के एक्टिव केस, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए कोविड-19 के 1,839 नए मामले
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,839 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते दिन भारत में कोरोना...
बेहतरीन परफॉरमेंस देता है realme GT 6; बैटरी, VC कूलिंग और चार्जिंग में बेस्ट है AI फ्लैगशिप किलर
कुछ समय पहले ही रियलमी ने अपने कस्टमर्स के लिए रियलमी GT 6 को लॉन्च किया था। इस फोन में कई ऐसी...