सकतपुरा स्थित 30 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र के इन्टेकवेल पम्प हाउस पर वी.टी. पम्प मरम्मत के बाद पुनः स्थापना कार्य के कारण 24 सितम्बर (मंगलवार) को प्रातः 11 से साय 6 बजे तक जल शोधन संयंत्र से जलापूर्ति बन्द रहेगी।

अधिशाषी अभियंता, पीएचईडी श्याम माहेश्वरी ने बताया कि कार्य के दौरान सम्पूर्ण सकतपुरा, नान्ता, बालिता, सम्पूर्ण कुन्हाड़ी, बड़गांव जोन, सम्पूर्ण बून्दी रोड क्षेत्र, शम्भूपुरा जोन, नयाखेड़ा, नयापुरा, सिविल लाइन्स, लाडपुरा, खाईरोड, खण्ड गांवडी, दोस्तपुरा, आर्मी क्षेत्र, खेड़लीफाटक, मालारोड, जनकपुरी, गुरुद्वारा रोड, भीमगंजमण्डी, डडवाडा, सम्पूर्ण स्टेशन क्षेत्र, कैलाशपुरी जोन, भदाना जोन, कालातालाब जोन, सोगरिया जोन, आकाशवाणी कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, पुलिस लाईन रोड की समस्त कॉलोनियां, आर. के. नगर, शिव नगर, बोरखेड़ा जोन, बारां रोड, नया नोहरा जोन, चन्द्रेसल जोन, रोटेदा, रायपुरा जोन, क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो सकेगी। उक्त क्षेत्रों में जलापूर्ति सायं 6 बजे के बाद ही कम जल दबाव से हो सकेगी।

उन्होंने क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं से 24 सितम्बर को प्रातः काल की सप्लाई के समय में ही पेयजल संग्रहण करने का आव्हान किया है।