ओमप्रकाश वर्मा बने कर्मचारी महासंघ भामस के नगर अध्यक्ष
बून्दी। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ भामस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद व्यास, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेघवाहन सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा तथा प्रदेश संगठन मंत्री विजय सिंह धाकड़ की सहमति और अनुशंसा के आधार पर महासंघ जिला बून्दी के जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने ओमप्रकाश वर्मा शिक्षा विभाग को नगर उप शाखा का अध्यक्ष बनाया है। साथ ही ओमप्रकाश वर्मा को 7 दिनों में नगर कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए गए है। ओमप्रकाश वर्मा को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर के कर्मचारियों तथा संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने वर्मा का मुंह मीठा करा कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
ओमप्रकाश वर्मा बने कर्मचारी महासंघ भामस के नगर अध्यक्ष
![](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/updates/photos/2024/09/nerity_fc0cca4f631dae4ebf706d62df29a6bc.jpg)
![Like](https://storage.googleapis.com/nerity.com/uploads/reactions/like.png)