नई दिल्ली। Chandrayaan 3 New Discovery भारत के मून मिशन को सफल बनाने वाला चंद्रयान-3 लैंडिंग के बाद भी लगातार नए कमाल कर रहा है। इस बीच चंद्रयान 3 के प्रज्ञान रोवर ने नई खोज की है, जो काफी खास है। दरअसल, रोवर ने अपने लैंडिंग स्टेशन के पास चांद पर 160 किलोमीटर चौड़ा गड्ढा खोजा है। 

चांद पर नए गड्ढे की खोज की

मिशन पर प्रज्ञान रोवर द्वारा की गई नवीनतम खोजों को अहमदाबाद के भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने साइंस डायरेक्ट के नवीनतम अंक में प्रकाशित किया है। प्रज्ञान रोवर द्वारा पृथ्वी पर भेजे गए डेटा से नए गड्ढे की खोज की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रोवर वर्तमान में खगोलीय पिंड के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में चंद्रमा की सतह की खोज कर रहा है।

क्यों खास है ये खोज?

  • प्रज्ञान रोवर द्वारा एकत्रित किए गए डेटा से चांद पर नई साइट की खोज हुई है। 
  • रोवर जब दक्षिणी ध्रुव में ऐटकेन बेसिन से लगभग 350 किमी दूर एक ऊंचे इलाके से गुजरा था, तभी उसे चंद्रमा की सतह पर सबसे बड़ा और सबसे पुराना प्रभाव बेसिन मिला। 
  • चांद पर मिले इस गड्ढे की नई परत पर धूल और चट्टान से चंद्रमा के शुरुआती भूवैज्ञानिक विकास को समझने में काफी मदद मिल सकती है। यही कारण है कि ये खोज महत्वपूर्ण मानी जा रही है।