कोटा शहर में जबरदस्त वायरल फैल रहा है और डेंगू के कारण भी लोगों को एसडीपी की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रतिदिन एसडीपी के केस बढते जा रहे हैं, लोग एसडीपी के लिए भटक रहे हैं, कहीं डोनर नहीं मिल रहा तो कहीं डोनर पर्याप्त खानापूर्ति नहीं कर पा रहा, ऐसे में टीम जीवनदाता दिनरात लोगों की मदद कर रही है। टीम जीवनदाता के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि निजी अस्पताल में भर्ती मरीज सत्यनारायण की प्लेटलेट कम होने पर चिकित्सकों ने एसडीपी के लिए कहा, ऐसे में उनके पुत्र जुगल किशोर परेशान हो रहे थे। किसी ने टीम जीवनदाता से सम्पर्क के लिए कहा और परिजन देर रात को ही अपना ब्लड सेंटर पहुंचे, वहां उपस्थित स्टॉफ ने उन्हें एसडीपी के लिए आश्वस्त किया। भुवनेश गुप्ता ने बताया कि लायंस क्लब कोटा स्टार के अध्यक्ष नरेश शर्मा को कॉल किया तो उन्होंने अल सुबह 4 बजे कॉल उठाते ही सेवा के कार्य को करने की इच्छा जाहिर की। उसके बाद वह अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और दूसरी बार एसडीपी डोनेट की। वह 48 बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं। पहली बार एसडीपी डोनेशन के साथ ही उन्होंने संकल्प लिया था कि मानव सेवा सबसे बडी सेवा है और वह निरंतर करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जेसीआई में भी सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है और इसी सोच के साथ लोगों की मदद का हमेशा मन रहता है। उन्होंने सेवा कर रही संस्थाओं से भी आगे आकर एसडीपी करने का आग्रह किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
India America Relations: अमेरिका से मिलने वाले मानवरहित Drone में क्या है ख़ास (BBC Hindi)
India America Relations: अमेरिका से मिलने वाले मानवरहित Drone में क्या है ख़ास (BBC Hindi)
Upcoming MPVs In India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई कॉम्पैक्ट एमपीवी, पढ़ें डिटेल्स
Maruti Suzuki की ओर से एक एंट्री-लेवल एमपीवी तैयार की जा रही है जिसका कोडनेम YDB है। ये जापान में...
নাৰায়ণপুৰ শাখা সাহিত্য সভা ভৱনৰ শিলান্যাস
নাৰায়ণপুৰ শাখা সাহিত্য সভা ভৱনৰ শিলান্যাস
જાફરાબાદ મા આવકાર કાર્યાલય ખુલુ મુકવામાં આવ્યુ જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
જાફરાબાદ મા આવકાર કાર્યાલય ખુલુ મુકવામાં આવ્યુ જુઓ માત્ર અમરેલી મેટ્રો ન્યુઝ ચેનલ પર
RCB vs CSK Playing 11 Prediction: बैंगलोर और चेन्नई आज इस Playing 11 के साथ संभाल सकती हैं मैदान
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट फैंस की दो चहेती टीमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई...