जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद भी किए हैं। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी बयान के अनुसार, मध्य रात्रि में सतर्क बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने एक घुसपैठिये को आरएस पुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आते देखा, इसके बाद जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।बयान के अनुसार, सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है, जिसमें दो पिस्तौल, दो मैगजीन, 20 9एमएम राउंड, एक एके राइफल, दो मैगजीन और 17 राउंड शामिल हैं। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा सहित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तीन चरणों में से एक चरण का चुनाव हो चुका है और दो का होना बाकी है। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कई मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें कई आतंकवादी और उनके कमांडर मारे गए हैं। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ बढ़ाने के लिए सर्दियों के आने और बर्फबारी से दर्रे बंद होने से पहले हथियारों की खेप भेजने की कोशिश कर रहा है। जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की भी कई घटनाएं हुई हैं। बीएसएफ के जवानों ने हाल के दिनों में हथियारों के कई जखीरे बरामद किए हैं और सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम किया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ન્યુ પાર્થ નવોદય તાલીમ વર્ગ સંજેલીમાં સ્વ. હીરાબાને શ્રધ્ધાજલી અર્પણ કરવામાં આવી
સંજેલી તાલુકામાં આવેલ જય અંબે એજ્યુકેશન ચેરીટેબલ ટ્રસ્ટ સંચાલિત ન્યુ પાર્થ નવોદય તાલીમ વર્ગ...
છેલ્લા એક વર્ષથી નાસતા-ફરતા આરોપીને બનાસકાંઠા પરોલ ફ્લોર સ્કોડે પાલનપુરથી ઝડપી પાડ્યો
બનાસકાંઠા પરોલ ફ્લોર સ્કોડે છેલ્લા એક વર્ષથી નાસ્તા ફરતા આરોપી પાલનપુર વિસ્તારમાંથી ઝડપી પાડ્યો...
अखेर हतबल होऊन नागरिकांनी स्वखर्चाने तालुक्यातील मानकुरवाडीचा केला रस्ता@india report
अखेर हतबल होऊन नागरिकांनी स्वखर्चाने तालुक्यातील मानकुरवाडीचा केला रस्ता@india report
▶ *Intel Layoffs: इंटेल में 15000 कर्मचारियों की होगी छंटनी, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला*
▶ *Intel Layoffs: इंटेल में 15000 कर्मचारियों की होगी छंटनी, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला*इंटेल ने...