जिला प्रशासन & आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल संकुल में संचालित योग फोर निरोगी बूंदी स्वास्थ्य महाभियान के तहत 7 दिवसीय योग चिकित्सा के तीसरे दिन विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर आज सामान्य योगाभ्यास के अलावा अल्जाइमर रोग में लाभकारी सूर्य-नमस्कार, कपालभाति,अनुलोम-विलोम, चंद्रभेदी सूर्यभेदी,नाड़ी शोधन योग प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।इस अवसर पर महाभियान के समन्वयक & जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बूंदी के पीएमओ डॉ सुनील कुशवाह ने बताया कि अल्जाइमर सामान्यतः बुजुर्गों में होने वाला एक न्यूरोलोजिकल डिसआर्डर है, जिसमें दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं तेज गति से नष्ट होने लगती है, जिससे रोगी की शारीरिक & मानसिक अवस्था काफी खराब हो जाती है, जिससे रोगी की याददाश्त काफी कम हो जाती है & निर्णय लेने की क्षमता भी काफी कम हो जाती है तथा उसे रोजमर्रा के कामों में भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।वर्तमान में भागदौड़ भरी जिंदगी में असंयमित जीवनशैली से यह रोग बढ़ रहा है,देशभर में अभी 50 लाख से अधिक लोग इस रोग से पीड़ित है, जिसमें से 50% से अधिक रोगियों को सही इलाज नहीं मिल पाता है। संतुलित जीवनशैली & नियमित योग प्राणायाम के अभ्यास से इस रोग के खतरे को 70% तक कम किया जा सकता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Eknath Shinde यांच्या बालेकिल्ल्यात Bhaskar Jadhav यांच्या समोर Sushma Andhare यांची नवी घोषणा
Eknath Shinde यांच्या बालेकिल्ल्यात Bhaskar Jadhav यांच्या समोर Sushma Andhare यांची नवी घोषणा
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा गुनौर नगर परिषद के वार्डो में 1.5 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले सीसी सड़क एवं नाली निर्माण का करेंगे भूमि पूजन
प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 22 मई को पन्ना जिले मे विभिन्न...
দেশভক্ত তৰুণৰাম ফুকনদেৱৰ মৃত্যুতিথি পালন
অসমৰ মহান স্বাধীনতা সংগ্ৰামী, বিশিষ্ট লেখক,সমাজ সংস্কাৰক দেশভক্ত তৰুণৰাম ফুকনদেৱৰ মৃত্যুতিথি...
દિયોદર લીંબચ યુવા સંગઠન ને મળ્યા નવા પ્રમુખ અને ઉપ પ્રમુખ
દિયોદર લીમ્બચ યુવા સંગઠન ના પ્રમુખ અને ઉપપ્રમુખની વરણી કરાઈ.. બનાસકાંઠા જિલ્લાના દિયોદર તાલુકાના...