तिरुपति मंदिर प्रसादम विवाद पर बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे सनातनियों के खिलाफ एक षड्यंत्र करार दिया और कहा कि भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है। धीरेंद्र शास्त्री ने आंध्र प्रदेश सरकार से सख्त से सख्त कानून बनाने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा है कि दक्षिण भारत में तिरुपति बालाजी के प्रसाद में चर्बी के घी का लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया था। अगर यह जानकारी सत्य है, तो यह बहुत बड़ा अपराध है, निश्चित रूप से भारत के सनातनियों के खिलाफ सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र किया गया है। इस प्रकार का कृत्य करके भारत के सनातनियों का धर्म भ्रष्ट करने की पूर्ण रूप से तैयारी की गई है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हम तो चाहेंगे कि वहां की सरकार सख्त से सख्त कानून बनाकर दोषियों को फांसी की सजा दे। अगर भगवान के प्रसाद में चर्बी का प्रयोग किया गया या मछली के तेल का प्रयोग किया गया है तो इससे बड़ा वर्तमान में भारत में कोई दूसरा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच होनी चाहिए और मैं सरकार से कहूंगा कि शीघ्र से शीघ्र हिंदुओं के मंदिरों को हिंदू बोर्ड के अधीन कर दें। ताकि किसी भी सनातनी की आस्था को ठेस ना पहुंचे, यह सुनकर के मेरा मन बहुती दुखी है। मैं चाहूंगा कि जितने भी तीर्थ स्थल हैं वहां पर बारीकी से सभी सनातनी जांच करवाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાધુ તો ચલતા ભલા સાધુ દંપતી દ્વારા કડકડતી ઠંડીમાં ધાબળા વિતરણ કરે છે
તળાજા માં આશુતોષ અન્નક્ષેત્ર ના સ્થાપક શિવ કથાકાર ભારદ્વાજબાપુ તેમજ તેમના પત્ની ભગવતીબેન સાધુ...
বিশ্বনাথত ছাত্রীক যৌন নির্যাতন চলাই পলায়ন কৰা প্ৰধান শিক্ষক প্ৰদীপ চাংমাক গ্ৰেপ্তাৰ
গুৰু শিষ্যৰ দৰে পৱিত্ৰ সমন্ধত কালিমা সানি ছাত্ৰীক যৌন নিৰ্যাতন চলাই পলায়ন কৰা প্ৰধান শিক্ষক...
ભેસાણ તાલુકાના બરવાળા ગામ ના સરપંચે કર્યો હસમુખભાઈ પાડલિયા (વાળંદ) પર હુમલો..,,, નોંધાઈ ફરિયાદ..
જૂનાગઢ ના ભેસાણ તાલુકાના બરવાળા ગામ ના સરપંચે હસમુખભાઈ પાડલિયા (વાળંદ) પર હુમલો કર્યા ની ઘટના...
Large amount of Ganja seized || 3 arrested including two women || Dhakuakhana
Large amount of Ganja seized || 3 arrested including two women || Dhakuakhana
પ્રાથમિક શિક્ષક બનવા માંગતા ઉમેદવારો માટે ખુશીના સમાચાર
ગુજરાત રાજ્ય પરીક્ષા બોર્ડ દ્વારા પ્રાથમિક શાળા (ધોરણ 1થી 5)માં શિક્ષક બનવા માંગતા હજારો યુવાનો...