राजस्थान में शुक्रवार (20 सितंबर) से मौसम साफ होने लगा है. साथ ही प्रदेश में अब बारिश का दौर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने 23 सितंबर के बाद एक बार बारिश का सिलसिला शुरू होने की बात कही है. इसके अलावा सर्दी को लेकर भी अपडेट दिया है. IMD ने संभावना जताई है कि इस बार सर्दी जल्द ही दस्तक दे सकती है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है, जिससे सर्दी का अहसास होने लगेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान ने इस सीजन में गर्मी ही नहीं बल्कि बारिश के भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं. इस साल यहां भीषण गर्मी और भारी बारिश हुई है. ऐसे में इस बार राज्य में ठंड भी कड़ाके की पड़ेगी. अनुमान है कि प्रदेश में ठंड की एंट्री अक्टूबर के आखिरी से हो सकती है. इतना ही नहीं इस साल सर्दी के मौसम का समय भी बढ़ेगा. वहीं पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से 23 सितंबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर से होकर गुजर रही है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है. इसके चलते राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના જૂનાડીસામાં આધેડની હત્યાનો ભેદ ઉકેલ્યો : એક યુવકની અટકાયત કરાઇ
ડીસા તાલુકાના જુનાડીસા ગામે અઠવાડિયા અગાઉ થયેલી આધેડની હત્યાના ગુનાનો ભેદ પોલીસે ગણતરીના કલાકોમાં...
মেলামৰা চিনিয়ৰ চেকেণ্ডাৰী স্কুলত নৱাগত আদৰণি সভা
মেলামৰা চিনিয়ৰ চেকেণ্ডাৰী স্কুলত নৱাগত আদৰণি সভা সম্পন্ন ৷ নৱাগত আদৰণি সভা উপলক্ষে...
Uttarkashi Tunnel Rescue: सुबह 11 बजे से फिर से शुरु होगी ड्रिलिंग, मजदूरों से 14 मीटर दूर बचावकर्मी
Uttarkashi Tunnel Rescue: सुबह 11 बजे से फिर से शुरु होगी ड्रिलिंग, मजदूरों से 14 मीटर दूर बचावकर्मी