राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य कर्मचारी और अधिकारियों को एक बार फिर सोशल मीडिया पर अनुचित टिप्पणी नहीं करने की हिदायत दी गई है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में पूर्व में जारी गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराने के निर्देश सभी विभागाध्यक्षों को दिए हैं। कार्मिक विभाग के सचिव के के पाठक ने शुक्रवार को सर्कुलर जारी कर निर्देश दिए हैं। अनुचित टिप्पणी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। जोधपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले शिक्षक नेता शंभू सिंह मेड़तिया को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया था। पिछले दिनों जोधपुर में शिक्षक नेता मेड़तिया द्वारा शिक्षा मंत्री दिलावर के खिलाफ पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिसमें शिक्षा मंत्री दिलावर को पलटूराम कहा गया था और सीएम भजनलाल शर्मा से मंत्री का विभाग बदलने की मांग भी की गई थी।इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर शिक्षक शंभू सिंह मेड़तिया को निलंबित कर दिया था। आदेश के अनुसार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागा सूरसागर से मेड़तिया को निलंबित करने के बाद उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शेरगढ़ जोधपुर ग्रामीण बनाया गया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વડોદરા ના આજવા રોડ વિસ્તારમાં પીવાના પાણીની લાઈનમાં ભંગાણ સર્જાતા સામાજિક કાર્યકરે રોષ વ્યક્ત કર્યો
વડોદરા ના આજવા રોડ વિસ્તારમાં પીવાના પાણીની લાઈનમાં ભંગાણ સર્જાતા સામાજિક કાર્યકરે રોષ વ્યક્ત કર્યો
हाथरस में सत्संग में भगदड़, 40 की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग घायल।
हाथरस से बड़ी खबर है। यहां भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 40 लोगों की मौत हो गई...
आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत,पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
मामला आज शाम करीब 6 बजे का है,जब पन्ना जिले के ग्राम खररा निवासी मृतक...
Sawantwadi Uddhav Thackeray Full Speech : सावंतवाडीतील उद्धव ठाकरे यांचे Uncut भाषण
Sawantwadi Uddhav Thackeray Full Speech : सावंतवाडीतील उद्धव ठाकरे यांचे Uncut भाषण