अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा करना आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। एक ओटीपी के जरिये आपका बैंक अकाउंट तक खाली हो सकता है। साथ में KYC फ्रॉड भी तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में खुद को सेफ रखना बड़ी चुनौती है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम नजरअंदाज करते हैं। लेकिन सेफ्टी के लिहाज से ऐसा करना रिस्की हो सकता है।

ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड और ठगी के मामलो में आए दिन इजाफा हो रहा है। इसकी कई सारी वजहें- जैसे हमारी पर्सनल जानकारी ठगों के पास पहुंच जाना। या किसी के साथ बिना वजह जाने ओटीपी शेयर कर देना। ऐसे में खुद सेफ रखना एक बड़ी चुनौती है खासकर फेस्टिव सीजन में। क्योंकि इस सीजन में ठग ज्यादा एक्टिव रहते हैं और भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तिकड़म खोजते रहते हैं। ओटीपी और केवाईसी फ्रॉड से खुद को सेफ रखने के लिए आपको कुछ बुनियादी चीजों ध्यान रखना चाहिए।

OTP फ्रॉड में फंस रहे लोग

ओटीपी फ्रॉड्स में बहुत लोग फंस रहे हैं वह भी सिर्फ छोटी सी मिस्टेक्स के कारण। अगर आप इससे खुद को सेफ रखना चाहते हैं तो कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।