बूंदी। भजन संध्या कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकार मुकेश मीणा एवं अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी। श्री वीर तेजाजी और श्री देवनारायण जी महाराज के तीन दिवसीय मेले के भजन संध्या कार्यक्रम में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति मधु नुवाल ने की एवं विशिष्ट अतिथि पार्षद टीकम जैन, पार्षद ममता शर्मा, पार्षद विजय सिंह गहलोत, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल, मनोनीत पूर्व पार्षद यशवंत दाधीच रहे। मंदिर समिति अध्यक्ष एवं सभी समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माला व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा ने श्री वीर तेजाजी महाराज व श्री देवनारायण जी महाराज की पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीन दिवसीय इस मेले का भव्य स्वरूप प्रतिवर्ष बढ़ता ही जा रहा है। शहर के नाहर का चोहटा व बालचंद पाड़ा में आयोजित मेले की तरह यह मेला भी एक विशाल मेला बनता जा रहा है। इस मेले के पूर्व में इस क्षेत्र में कोई मेला नहीं लगता था। इस विशाल मेले को आयोजित करने वाली समिति साधुवाद की पात्र है। साथ ही मंदिर समिति के अध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापत एवं समस्त समिति ने विधायक से विधायक कोष से मंदिर में शौचालय निर्माण करवाने की मांग की। इसके लिए बूंदी विधायक ने तत्काल ही मंदिर में विधायक कोष से शौचालय निर्माण करवाने की घोषणा की। भजन संध्या कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દિયોદર ખાતે અપાયું આવેદનપત્ર..
દિયોદર ખાતે ખેડૂતો એ નાયબ કલેક્ટર ને આપ્યું આવેદનપત્ર.બનાસકાંઠા જિલ્લા ના દિયોદર ખાતે નાયબ...
करौली सरकार... पहली पत्नी को बदकिस्मत बताकर की थी दूसरी शादी, कभी स्कूटर से चलता था और आज 3 रेंज रोवर का मालिक
यूपी के कानपुर (kanpur news) में बाबा करौली सरकार (karauli sarkar) झाड़फूंक-तंत्रमंत्र से बाधाएं...
Samsung Galaxy M55 5G: 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग का तगड़ा फोन, फटाफट चेक करें दाम
सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G को लेकर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से चर्चा...
દશામા વ્રતના પ્રારંભ પૂર્વે બજારોમાં ભીડ
સત્ય ન્યૂઝ ગુજરાત રાજ્ય ની Youtube ચેનલને સબસ્ક્રાઈબ કરો અને બેલ આઈકોન જરૂરથી દબાવો...જેથી દરેક...
ડીસામાં હાર્ટએટેકથી યુવકનું મોત
ડીસામાં આજે વધુ એક યુવાનનુ હાર્ટ એટેકથી મોત થયું હતુ. 43 વર્ષીય અને ત્રણ સંતાનના પિતાનું આકસ્મિક...