हरियाणा में शुक्रवार (20 सितंबर) को कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग हुई। इसमें काफिले में मौजूद एक समर्थक को गोली लगी है, जबकि कुछ को छर्रे लगे हैं।इसमें गोली लगने से गंभीर घायल कार्यकर्ता को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।घायल कार्यकर्ता की पहचान गोल्डी के रूप में हुई है। वह कालका के खेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर रायपुर रानी थाने में आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। हाल ही में उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी मिले थे।शुक्रवार को कालका विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी प्रचार के लिए काफिले के साथ रायपुर रानी के पास भरौली गांव जा रहे थे। इस दौरान स्प्लेंडर बाइक पर आए 3 बदमाशों ने कार में सवार गोल्डी पर 3 गोलियां चला दी। इसमें एक गोली गोल्डी की छाती में गोली लगी। वहीं गोल्डी के साथ बैठे लोगों को छर्रे लगे।फायरिंग करने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं गोल्डी को अस्पताल लाया गया। पुलिस और CIA की टीम इस मामले की जांच कर रही है।सूत्रों के अनुसार गोल्डी पर गोली गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के गुर्गों ने चलाई है। गोल्डी का पहले भुप्पी राणा गैंग से झगड़ा हुआ था।