राजस्थान के सियासी गलियारों में एक तस्वीर इस वक्त खूब वायरल हो रही है, जिसमें किरोड़ी लाल मीणा और गोविंद सिंह डोटासरा हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. लंबे समय के बाद यह मुलाकात गुरुवार शाम राजधानी जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई है, जिसमें नए-नए साढ़ू भाई बने दोनों नेताओं के बीच हाल ही के दिनों में दिए गए बयानों को लेकर चर्चा हुई. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डोटासरा ने मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मीणा को साढ़ू भाई बनने की बधाई दी. जबकि मीणा ने भी बधाई स्वीकार करते हुए कहा कि साढ़ू भाई बनना इतना भी आसान नहीं है. बड़ी जिम्मेदारी है. निभाना पड़ेगा. इस मुलाकात के 5 दिन पहले, रविवार को कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किसान महासम्मेलन में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि, 'किरोड़ी लाल मीणा कल से मेरे साढ़ू भाई बन गए हैं. गोलमा देवी और सुनीता को मैंने बहन बना दिया है. मैं और किरोड़ी, दोनों ही इस पर्ची सरकार का तख्तापलट करना चाहते हैं. मैं चाहता हूं कि जो किसान का काम नहीं कर रहा है, जो दलित पिछड़ों के साथ अपराध नहीं रोक पा रहा है, हमारे नौजवानों को नौकरी नहीं दे रहा है, वो दिल्ली से राजस्थान आई पर्ची को दोबारा बदलना चाहिए. हम दोनों में यही समानता है. इसीलिए हम दोनों साढू हो गए.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Election 2024: Sanjay Raut ने Kangana पर कसा तंज, कहा- हिमाचल से उनका पार्सल सीधा मुंबई आ जाएगा
Election 2024: Sanjay Raut ने Kangana पर कसा तंज, कहा- हिमाचल से उनका पार्सल सीधा मुंबई आ जाएगा
Weekly Top Picks: किस Sector और Share में लगाएं अब पैसा, बाजार में कहां है दमदार कमाई का मौका
Weekly Top Picks: किस Sector और Share में लगाएं अब पैसा, बाजार में कहां है दमदार कमाई का मौका
মৰাণৰ তিলৈজানত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, এজনৰ মৃত্যু, তিনিজনৰ অৱস্থা সংকটজনক
মৰাণৰ তিলৈজানত ভয়ংকৰ পথ দুৰ্ঘটনা, এজনৰ মৃত্যু, তিনিজনৰ অৱস্থা সংকটজনক
नदी में पैर फिसलने से 8 वर्षीय बालिका डूबी, एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू जारी
कोटा. जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के कुराड़ियाखुर्द गांव में उजाड़ नदी में नहाते समय एक बालिका...