संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बुधवार को फिलिस्तीनी क्षेत्र में अवैध इजरायली उपस्थिति को समाप्त करने की मांग के समर्थन में एक प्रस्ताव अपनाया है। इसमें इजरायल से 12 महीने के भीतर ‘कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र (Gaza) में अपनी गैरकानूनी उपस्थिति को समाप्त’ कर इस इलको की मांग की गई है। प्रस्ताव के पक्ष में 124 वोट पड़े, जबकि 43 देश अनुपस्थित रहे और इजराइल, अमरीका तथा 12 अन्य ने नहीं में वोट दिया। लेबनान और सीरिया में दूसरे दिन भी पेजर (Pager Attack), वॉकी टॉकी और रेडियो में धमाकों की खबरों के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि नागरिक वस्तुओं का हथियारीकरण नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि बीते बुधवार को लेबनान में पेजर अटैक के बाद वॉकी-टॉकी (हाथ में पकड़ा जाने वाला रेडियो सेट) और घरों के सोलर सिस्टम में धमाके हुए। इन धमाकों में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दोपहर को हिजबुल्ला के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में बुधवार दोपहर को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में धमाके हुए। एक ब्लास्ट तब हुआ जब पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। पेजर की तरह इन डिवाइस को भी पांच माह पहले ही खरीदा गया था। वहीं मंगलवार को लेबनान और सीरिया में हुए पेजर धमाकों में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई हैं, वहीं घायलों की संख्या 4000 को पार कर गई। इस बीच हिजबुल्ला ने इजरायल से बदला लेने के लिए करीब 20 रॉकेट दागे। हालांकि इनमें से अधिकतर को रास्ते में ही खत्म कर दिया गया। हिजबुल्ला का दावा है कि उन्होंने इजरायल के सैन्य अड्डे को निशाना बनाया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ગઇ ચૂંટણીમાં ઓછું મતદાન થયું હોય તેવા વિસ્તારોમાં મતદાન વધારવા "અવસર રથ" દ્વારા મતદાન જાગૃતિનો પ્રયાસ હાથ ધરાયો..
ગઇ ચૂંટણીમાં ઓછું મતદાન થયું હોય તેવા વિસ્તારોમાં મતદાન વધારવા "અવસર રથ" દ્વારા મતદાન જાગૃતિનો...
અમીરગઢ બોર્ડર ખાતેથી બે લાખ સાઈઠ હજાર ના માદક પદાર્થ પોષડોડા પકડાયા
અમીરગઢ બોર્ડર ચેક પોસ્ટ ખાતેથી ટાટા ટ્રક માંથી માદક પદાર્થ પોષડોડા સાથે એક ઇસમને પકડી પાડતી...
यह कैसा सुशासन, रिश्वत लेते पकड़े दो कर्मचारियों पर अभियोजन स्वीकृति नहीं देने का फैसला किया
दक्षिण नगर निगम के दाे सफाई कर्मचारियाें काे पिछले दिनाें भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूराे ने रिश्वत...
મોહિની કેટરર્સને મોહનથાળ પ્રસાદ માટે ઘી આપનાર નીલકંઠ ટ્રેડર્સ ના માલિકની ઘરપકડ, ડીવાયએસપી અંબાજી પોલીસ સ્ટેશન ની મુલાકાત કરી, રિમાન્ડ મા વધુ માહીતી બહાર આવશે.
*મોહિની કેટરર્સને મોહનથાળ પ્રસાદ માટે ઘી આપનાર નીલકંઠ ટ્રેડર્સ ના માલિકની ઘરપકડ, ડીવાયએસપી અંબાજી...