कोटा(बीएम राठौर). सामाजिक विकास सेवा समिति सांगोद से जुड़े सदस्य भी आपदा प्रबंधन में पुलिस एवं प्रशासन के सहयोगी बनेंगे। इसके लिए समिति से जुड़े विशेषज्ञ तैराकों द्वारा कई युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया है। इससे पहले समिति से जुड़े सदस्य पहले भी कई बार नदियों में डूबे लोगों को अपने स्तर पर बाहर निकालने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते आ रहे हैं। समिति अध्यक्ष शबराती अली ने बताया कि सांगोद शहर व आसपास के क्षेत्र उजाड़, कालीसिंध व परवन नदियों से घिरे हुए है। इस दौरान बाढ़ व अन्य दिनों में कई लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। यदि व्यक्ति स्वयं तैराक हो तो वो ना केवल अपनी जान बचा सकता है, बल्कि दूसरों की मदद भी कर सकता है। इसके लिए यहां पांच दिनों तक तीन-तीन अनुभवी तैराकों की टीमों ने शहर के कई युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया है। समिति सचिव शावेद ने बताया कि समिति द्वारा युवाओं को तैराकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका मकसद नदी में तैरने से उनके अंदर के डर को निकालना है। कोषाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि जिन युवाओं को प्रशिक्षित किया गया वो अब प्रशिक्षित तैराक की तरह समिति के साथ जुड़कर काम करते रहेंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
CM blames misunderstandings for Manipur violence, pledges to address grievances
In a video message shared on Twitter, he said long-term grievances of communities will be...
कोटा में बारिश के बाद फिर आया सांप और जलीय जीवों के आबादी इलाकों में आने के मामले लगातार सामने आ रहे
कोटा में बारिश के बाद सांप और जलीय जीवों के आबादी इलाकों में आने के मामले लगातार सामने आ रहे है।...
Royal Enfield इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी 3 नई बाइक्स, Himalayan 650 से लेकर अपडेटेड Classic 350 तक
RE Classic 350 को 2024 में नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा और इसके साथ ही इसके वेरिएंट के लिए...
Green Card and H1B Visa : America में ग्रीन कार्ड और एच1बी वीज़ा की लड़ाई लड़ते भारतीय (BBC)
Green Card and H1B Visa : America में ग्रीन कार्ड और एच1बी वीज़ा की लड़ाई लड़ते भारतीय (BBC)
आमदार संजय बनसोडे यांनी बाळासाहेब पाटोदे यांचे अभिनंदन केले
आमदार संजय बनसोडे यांनी बाळासाहेब पाटोदे यांचे अभिनंदन केले