ऋषि मुनियों की तपोभूमि के रक्तांचल पर्वत के नीचे प्राचीन भोलेश्वर महादेव मंदिर मायला बाग से कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु रामलाल पण्डा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्री राधा दामोदर जी के मंदिर प्रांगण में बुधवार से किया जा रहा है। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा श्री भोलेश्वर महादेव शिवालय में विधि विधान से जल से भरे कलशों की पूजा की गई। इसके बाद बैण्ड बाजों के साथ कलश यात्रा रवाना हुई। कलश यात्रा में श्रद्धालु शंकरलाल पण्डा सिर पर ध्वज लेकर चल रहे थे तथा मुख्य यजमान रामलाल पण्डा पवित्र ग्रंथ श्रीमद् भागवत कथा को सिर पर धारण करके चल रहे थे। कलश यात्रा भोलेश्वर महादेव मंदिर से रवाना होकर, पुरानी सब्जी मंडी, चौहटी बाजार, सर्राफा मार्केट, खारी कुई, गणगौरी बाजार, कंकाली माता मंदिर होते हुए जयपुर रोड स्थित प्राचीन राधा दामोदर मंदिर पहुंची। जहां पर कलशों को स्थापित किया गया। कलश यात्रा में 101 कलशों के साथ एक ही परिधान में महिलाएं शामिल थी। वहीं भजनों की धुनों पर कलश यात्रा में शामिल महिला पुरुष नाचते गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बाबूलाल पंडा, राज बिहारी, धनराज, नवरत्न पणिहारा, केदारप्रसाद पंडा, विष्णु स्वरूप पंडा, विजय कुमार, हरिनारायण काका व विजय पंडा सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
TVS Jupiter 110 vs Hero Xoom 110: कीमत, स्पेसिपिकेशन और फीचर्स के मामले में कौन बेहतर? खरीदने से पहले पढ़ें
Hero Xoom 110 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा डिजिटल कंसोल कॉर्नरिंग एलईडी लैंप इंटीग्रेटेड...
बाड़मेर अभियान - दस नए ऑटो टीपर का किया शुभारंभ जनप्रतिनिधियों और जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बाड़मेर शहर को साफ करने के लिए अब 55 वार्डो में दौड़ेगी कचरा संग्रहण गाड़ी
बाड़मेर, 24 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भावना की अनुरूप बाड़मेर शहर को स्वच्छ रखने के लिए...
रुपझिर ग्राम के नाला के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर ,तीन घायल ,कटनी रेफर
रैपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर तीन युवक...
અમદાવાદઃ ઈસ્કોન બ્રિજ પરથી ઝંપલાવી આપઘાત, પરિણીતાની સાસુ સહિત 4 સામે ગુનો નોંધાયો
સેટેલાઈટ પોલીસે ઈસ્કોન બ્રિજ પરથી કૂદીને આત્મહત્યા કરનાર ક્રિષ્ના ઠાકોરના સસરા દશરથ ઠાકોર, સાસુ...