शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों की पक्षधर रही है। बाटला हाउस में जब आतंकी मारे जा रहे थे, तब सोनिया गांधी फूट-फूट कर रो रही थीं। ये मैं नहीं कह रहा राहुल गांधी ने खुद कहा है। दिलावर मंगलवार को जोधपुर दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर अकबर को आतंकी बताया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से कहा-वो (राहुल गांधी) आतंकवादियों को जी लगाकर और सम्मानित शब्दों से संबोधित करते हैं। अभी राहुल गांधी अमेरिका गए थे। वहां उन्होंने कहा है कि जब हम ताकत में आएंगे तो आरक्षण समाप्त कर देंगे। अभी हम ताकत में नहीं है। ST-SC, OBC और 10 प्रतिशत जनरल का आरक्षण समाप्त कर देंगे। इनका इस देश में विश्वास है ही नहीं… दिलावर ने एक बार फिर अकबर से महाराणा प्रताप की तुलना पर बयान दिया। कहा- महाराणा प्रताप व अकबर की तुलना नहीं की जा सकती। क्योंकि अकबर आतंकवादी, आक्रांता और देशद्रोही था। इतिहास को बदला नहीं जा सकता।
शिक्षा मंत्री बोले- कांग्रेस आतंकवादियों की पक्षधर:दिलावर ने कहा- बाटला हाउस में आतंकी मारे जा रहे थे, सोनिया गांधी रो रहीं थीं
