मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ेंगे। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हमने सुरक्षा को लेकर उनसे कहा कि सरकारी आवास ना छोड़ें, लेकिन वे नहीं माने।एक दिन पहले AAP विधायक दल की मीटिंग में आतिशी मार्लेना को मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद केजरीवाल ने शाम को एलजी विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा छोड़ दिया था। संजय सिंह ने कहा, "केजरीवाल अपनी सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने जा रहे हैं। हम लोगों को चिंता है। केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। जब उनके माता-पिता घर में थे, तब भी उन पर हमला हुआ है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे। उन्होंने कहा है कि वे जनता के बीच रहेंगे, जगह अभी तय नहीं है।" दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले और इसके कैम्पस में बने ऑफिस के रिनोवेशन किया गया था। इस पर 52.71 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। उपराज्यपाल विनय सक्सेना को भेजी गई फैक्चुअल रिपोर्ट में यह जानकारी आई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि बंगले पर 33.49 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, वहीं 19.22 करोड़ रुपए उनके कैंप ऑफिस पर खर्च हुए। उनके पुराने बंगले को गिराकर नया बंगला बनाया गया था।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
હું મતદાન કરીશ. મુખ્ય નિર્વાચન અધિકારીનો "અવસર લોકશાહીનો" અભિયાન
મુખ્ય નિર્વાચન અધિકારીનું 'અવસર લોકશાહીનો' અભિયાન
નાગરિકોને મતદાન માટે પ્રોત્સાહિત કરવા...
चलती ट्रेन से मोबाईल चोरी वाले व्यक्ति को लोगोंने पकड़ लिया और फिर कई किमी दूर तक ये यूंही लटका रहा
चलती ट्रेन से मोबाईल चोरी वाले व्यक्ति को लोगोंने पकड़ लिया और फिर कई किमी दूर तक ये यूंही लटका...
भादो की पूर्णिमा का मेला -2024 पर विशेष
भादो की पूर्णिमा का मेला-2024 पर विशेष
सभी शक्तिपीठों में अम्बाजी सिरमौर के...