आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'केजरीवाल नौटंकी कर रहे थे. 6 महीने जेल में उन्होंने एक भी कागज पर साइन नहीं किया. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें कहीं भी साइन करने से मना कर दिया. तब इस्तीफे के अलावा केजरीवाल के पास दूसरा कोई चारा नहीं था.' इतना ही नहीं, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, 'पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. लेकिन पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है. बड़ी-बड़ी बातें बहुत हो रही हैं, लेकिन पंजाब में विकास के काम पूरी तरफ ठप हो चुके हैं.' इस बयान के दौरान रंधावा के साथ राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली में खड़े नजर आए. इस दौरान उन्होंने राजस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. रंधावा ने कहा, 'कल सभी 7 सीटों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है. हम अच्छे उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे और चुनाव जीतेंगे.' आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद इस वक्त जयपुर में हैं. यहां से कुछ ही देर में वे सड़क मार्ग से अलवर के रामगढ़ जाएंगे और दिवंगत विधायक जुबेर के परिवार से मिलेंगे. उसके बाद अगले दो दिन उपचुनाव को लेकर बैठक होगी, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा किया जाना तय है. इस मौके पर रंधावा ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'उन्हें इलाज की जरूरत है. राहुल गांधी ही थे जिन्होंने रवनीत बिट्टू को पगड़ी पहनने के लिए कहा था क्योंकि वह कभी पगड़ी नहीं पहनते थे. उन्होंने अपने दादा बेअंत सिंह की पगड़ी पर दाग लगाया है.'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
વઢવાણ દલવાડી સમાજની વાડી પાસેથી આધેડની લાશ મળી
સુરેન્દ્રનગર શહેર અને વઢવાણ અને તેના તાલુકા મથકોએ છેલ્લા કેટલાક સમયથી લાશ મળવાનો સિલસિલો જારી...
પાવીજેતપુર હાઇસ્કુલ તથા ઇંટવાડા પ્રાથમિક શાળાના વિદ્યાર્થીઓએ પોલીસ સ્ટેશનની લીધેલી મુલાકાત
પાવીજેતપુર હાઇસ્કુલ તથા ઇંટવાડા પ્રાથમિક શાળાના વિદ્યાર્થીઓએ પોલીસ સ્ટેશનની લીધેલી મુલાકાત...
हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवार के काफिले पर फायरिंग:एक समर्थक की छाती पर लगी गोली
हरियाणा में शुक्रवार (20 सितंबर) को कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग हुई।...
फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक,कानूनी गारंटी दे सरकार : मनोज दुबे
भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर...
ભુજ શહેર બી ડીવીઝન પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારના કેમ્પએરીમાંથી થયેલ ઘરફોડ ચોરીના ગુનાનો ભેદ ઉકેલી એક ઇસમને ચોરીમાં ગયેલ મુદામાલ સાથે ઝડપી પાડતી લોકલ ક્રાઇમ બાન્ય પશ્ચિમ કચ્છ ભુજ
ભુજ શહેર બી ડીવીઝન પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારના કેમ્પએરીમાંથી થયેલ ઘરફોડ ચોરીના ગુનાનો ભેદ ઉકેલી એક...