राजस्थान मध्यप्रदेश सीमा पर देर रात सड़क हादसे में पिता पुत्र व भतीजे की मौत हो गई। हादसा कोटा के अयाना थाने के पास स्थित मध्य प्रदेश के ललितपुर गांव के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है तीनों ललितपुर में किसी रिश्तेदार के शोरूम के उद्घाटन में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश (50) निवासी लुहावद ,जगदीश के बेटे हर्ष (12) व भतीजे हर्ष (19) की मौत हो गई। मामला मध्यप्रदेश के बड़ौदा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। भतीजे सचिन ने बताया कि चाचा जगदीश ने दो महीने पहले ही बड़ौदा में स्कूटी का शोरुम खोला था। चाचा रोज 40-45 किमी अप डाउन करते थे। सोमवार को उनके रिश्तेदार के भी शोरुम का उद्घाटन था। चाचा जगदीश के साथ बेटा हर्ष व भतीजा हर्ष भी मध्यप्रदेश में बड़ौदा गया। वहां से ललितपुर में बाइक शोरूम के उद्घाटन में शामिल होकर रात को अपने गांव लुडावद लौट रहे थे। 10 बजे करीब ललितपुर के आगे बस ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों की मौत हो गई। अयाना थाना एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक लुहावद के रहने वाले थे। हादसा मध्यप्रदेश में होने के कारण मध्यप्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પીપલોદ : માતાનાવળ ગામેથી પોલીસે રૂ.22 લાખ ઉપરાંતનો વિદેશી દારૂ જપ્ત કર્યો
પીપલોદ : માતાનાવળ ગામેથી પોલીસે રૂ.22 લાખ ઉપરાંતનો વિદેશી દારૂ જપ્ત કર્યો
પ્રેસનોટ....
ડીસા રઘુવંશી લોહાણા સમાજની યુવા મહિલાનું દુઃખદ અવસાન.સમગ્ર સમાજમાં પ્રસરી ઘેરા આઘાતની લાગણી
ડીસાનાં અનેક
પ્રેસનોટ....
ડીસા રઘુવંશી લોહાણા સમાજની યુવા મહિલાનું દુઃખદ અવસાન.સમગ્ર સમાજમાં...
Sanjay Raut ED Custody Updates | संजय राऊतांना 4 ऑगस्टपर्यंत ईडी कोठडी !;पाहा व्हिडीओ
Sanjay Raut ED Custody Updates | संजय राऊतांना 4 ऑगस्टपर्यंत ईडी कोठडी !;पाहा व्हिडीओ