गुरुग्राम। Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। हालांकि, बागियों को मनाने में बीजेपी से आगे कांग्रेस रही है।

भाजपा में मची है भगदड़

सोहना विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मैदान में उतरीं तावड़ नगर पालिका की अध्यक्ष मनीता गर्ग ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रोहताष खटाना के समर्थन में अपना नामांकन भी वापस ले लिया। मनीता गर्ग भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

बागियों को मनाने में भाजपा से आगे रही कांग्रेस

सोहना विधानसभा क्षेत्र में अपने बागी अरिदमन सिंह बिल्लू एवं डॉ. शमसुद्दीन के साथ ही पटौदी क्षेत्र में बागी सुधीर चौधरी को मनाने में कांग्रेस कामयाब रही। तीनों ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया।