शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने सोमवार को अमेरिका में आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विवादास्पद बयान दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। उनके इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। शिवसेना नेता संजय गायकवाड़ ने कहा कि राहुल गांधी पिछड़े आदिवासियों और अन्य के आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं और इसलिए वह इस तरीके की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब महाराष्ट्र और देश में आरक्षण की मांग उठ रही है, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में आरक्षण खत्म करने का बयान दिया। लोकसभा चुनाव में वोट पाने के लिए उन्होंने ‘संविधान खतरे में है’ की झूठी कहानी फैलाई। आज वह देश से आरक्षण खत्म करने की भाषा बोल रहे हैं और उन्होंने कांग्रेस का असली चेहरा दिखा दिया है।’गायकवाड़ ने आगे कहा, “यह मेरी चुनौती है कि जो कोई भी राहुल गांधी की जीभ काटेगा, उसे मेरी ओर से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।“ बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों से आरक्षण को लेकर बात की थी। इस दौरान, उनसे पूछा गया कि आरक्षण कब समाप्त किया जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि जब उचित समय आएगा, तो इसे खत्म करेंगे, लेकिन मुझे लगता है कि मौजूदा समय इसके लिए उचित नहीं है।राहुल के इस बयान पर बीजेपी के अलावा सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राहुल पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह आरक्षण विरोधी हैं।वहीं, अपने बयान को लेकर मचे सियासी बवाल पर राहुल गांधी ने सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण विरोधी नहीं हैं। उनके बयान को विरोधी गलत तरीके से पेश कर रहे है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
নাহৰফুটুকী পিঞ্জৰাবদ্ধ
চন্টকত নাহৰফুটুকী পঞ্জৰাবদ্ধ
নাজিৰাৰ চন্টকৰ নামচাইত নাহৰফুটুকী পিঞ্জৰা বদ্ধ ৷ বনবিভাগে...
ગિરનારની ખીણમાંથી વૃદ્ધનું દિલધડક રેસ્ક્યુ કરવામાં આવ્યું
ગિરનારની ખીણમાંથી વૃદ્ધનું દિલધડક રેસ્ક્યુ કરવામાં આવ્યું
મધ્યપ્રદેશ ખાતેથી જૈન પરિવાર ગિરનાર...
DANGDHARA // ધ્રાંગધ્રા તાલુકાના રાવળીયાવદર ખાતે ધ્રાંગધ્રા બ્લડ ડોનેટ ગ્રુપના સદકાર્યને આવકારી વિશિષ્ટ સન્માન કરવામાં આવ્યું..
ધ્રાંગધ્રા તાલુકાના રાવળીયાવદર ખાતે યોજાયેલા કાર્યક્રમમા ઉપસ્થિત ધ્રાંગધ્રા-હળવદના ધારાસભ્ય...
Dastak: आखिर ये डर्टी बम की कहानी क्या है जिससे Israel डरा हुआ है ! | Israel-Hamas War | Aaj Tak
Dastak: आखिर ये डर्टी बम की कहानी क्या है जिससे Israel डरा हुआ है ! | Israel-Hamas War | Aaj Tak
आधी त्याने पत्नीला झोपेतून उठवले आणि मग बॅटने.....?
आधी त्याने पत्नीला झोपेतून उठवलं आणि मग बॅटने...
मुंबई : एका व्यक्तीने आपल्याच पत्नीचा...