बूंदी :- जैन चौगान आश्रम में आज आठवें दिन पं. सरस शास्त्री धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि:-

उत्तम त्याग धर्म का अर्थ- बहिरंग धन आदि को त्यागने के साथ अंतरंग विकारों का त्याग करना भी होता है, बहिरंग दानों में मुख्य रूप से चार प्रकार के दान-चार संघ के लिए दिए जाते हैं, जिसमें औषधिदान, शास्त्रदान, अभयदान और आहारदान यह चार दान आते हैं, इन दानों के साथ-साथ एक करुणा दान भी जैन दर्शन लेता है, चूंकि जैन दर्शन का ध्येय वाक्य या आधार वाक्य 'परस्परोऽपग्रहो जीवानाम्' यह भी है, अर्थात जो परस्पर में उपकार करता है वह जीव है, इसी भावना के साथ प्रत्येक असहाय जीव के ऊपर यह करुणा दान किया जाता है, जो समस्त जीवों के प्रति दयाभाव रख करके दिया जाता है, जैसा की सर्वविदित है कि जैन दर्शन में किसी प्राणी के साथ भेदभाव नहीं है, यहां केवल मनुष्यों की बात नहीं है, बल्कि यहां सभी प्राणियों की बात है, यहां प्रत्येक जानवर, पशु-पक्षी, पेड़-पौधों को भी ग्रहण किया जाता है, और इनका भी ख्याल रखा जाता है, भले ही जैन धर्म में किसी पशु के अंदर ईश्वर आदि की परिकल्पना नहीं की जाती है, परंतु फिर भी आज आंकड़े कहते हैं, भारत में 16000 गौशालाएं हैं जिनमें से 12000 जैन समाज के द्वारा संचालित है जो जैनों की जीव दया को दर्शाता है, इस प्रकार का जो त्याग होता है जो स्व और पर के लिए किया जाता है, वह दान कहलाता है...

 उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत जैन सोशल ग्रुप बूंदी के द्वारा जैन धार्मिक तंबोला आयोजित की गई , कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज अग्रवाल नगर सभापति बूंदी एवं अध्यक्षता भा ज.पा.जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि समाज अध्यक्ष रविंद्र का, मंत्री संतोष पाटनी ,जिला मंत्री राजेंद्र छाबड़ा और मानस जैन नगर पार्षद,संजय पाटनी, गुंजन बाकलीवाल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की जैन सोशल ग्रुप के सदस्य शिल्पा जैन एवं सलोनी जैन ने मंगलाचरण किया उसके बाद जैन सोशल ग्रुप के द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया, म्यूजिकल हाउजी का सफल संचालन एकता पापड़ीवाल, लोकेश गोधा,व रवि गंगवाल ने किया। जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष योगेंद्र कासलीवाल बताया की प्रथम मोक्ष टीना छाबड़ा , द्वितीय मोक्ष नेहा गंगवाल एवं तृतीय मोक्ष अनिल पापड़ीवाल ने प्राप्त किया सभी विजेताओं को अतिथि द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व पर्यूषण पर्व समिति द्वारा जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारी का सम्मान किया गया।

 जेएसजी के मंत्री सुरेंद्र छाबड़ा ने उपस्थित समाज बंधुओ को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सुनील पापडीवाल, अरुण नोसंदा ,वैभव जैन, महेश गंगवाल, अविनाश जैन, महावीर गोधा , योगेश गंगवाल, कविता बाकलीवाल,पूजा पाटनी,पीयूष पाटनी,शिल्पा कटारिया,आगम लुहाड़िया , चिराग जैन सुनील बाकलीवाल,अंकित छाबड़ा ,सहित अनेक समाज बंधुओ ने भाग लिया।