शनिवार की देर रात सोहेला पुलिया के समीप एक बोलेरो कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में 2 जनों की मृत्यु हो गई व 11 जने घायल हो गए। बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार की देर रात जयपुर से श्योपुर मध्य प्रदेश जा रही बोलेरो कार पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार चालक अरमान खान पुत्र हमीद खां उम्र 27 साल निवासी मानपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश व नफीस खान पुत्र शाकिर अली उम्र 27 साल निवासी सबलगढ़ जिला मुरैना मध्यप्रदेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई। गंभीररूप से घायल नजर बानो पत्नी नफीस निवासी संबलगढ़, अली हुसैन, आरव खान, फजर मोहम्मद, परवीन बानो, काहिरा, शकील खान, पूनम बानो, अनीशा बानो, आदिल खान, आमर बानो सभी निवासी गांव मानपुर थाना मानपुर को टोंक सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सें गंभीर घायल नादरा बानो, अली हुसैन, काहिरा को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जयपुर रैफर कर दिया।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
NCP, PDP getting nervous in face of impending defeat in coming elections : Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh,who is also the party incharge for J&K, today said...
ઝાલોદ A.S.P વિજયસિંહ ગુર્જરની પ્રમોશન સાથે બદલીવલસાડ ખાતે કમાન્ડર SRPF ગ્રુપ 14 ના પદે થઈ પોસ્ટિંગ.
ઝાલોદ A.S.P વિજયસિંહ ગુર્જરની પ્રમોશન સાથે બદલીવલસાડ ખાતે કમાન્ડર SRPF ગ્રુપ 14 ના પદે થઈ પોસ્ટિંગ.
उदयपुर: संघ कार्यकर्ता को असम के राज्यपाल कटारिया ने मंच पर मारा धक्का, वीडियो वायरल।
राजस्थान के उदयपुर में सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से विशिष्ट जन सम्मान समारोह...
अब्दुला, मुफ़्ती , प्रियंका गांधी झूठ बोल हिमाचल और जम्मू कश्मीर के सेब उत्पादकों को गुमराह कर रहे : चुघ
हिमाचल और जम्मू कश्मीर के सेब व्यापारियों को कोई नुकसान नहीं होगा : तरुण...