ईन्दिरा कॉलोनी स्थित श्याम मन्दिर में जलझुलनी एकादशी पर कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। श्याम मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने बताया की ग्यारस पर बाबा श्याम का पन्चामृत से अभिषेक करवाया गया। नरोत्तम अग्रवाल, पंडित पीएम शास्त्री एवं सांवरमल शर्मा ने बाबा श्याम का कलकता के फूलों से भव्य श्रंगार किया। मन्दिर प्रांगण में ही भगवान को नोका विहार करवाया गया। जिसको देखने भक्तों का सैलाब उमडा। दिन भर बाबा श्याम के दरबार में भक्तों का मेला लगा रहा। कोटा से चार बसो से भक्त दर्शन करने आये एवं शहर सहित आस पास के क्षेत्र से सेकडों भक्त पैदल चलकर बाबा श्याम के दरबार पहुचे। रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें जयपुर के सोमेश जैन, कमल सूर्या, महेश दरगड, रवि पारीक, मनीष साहू, महेश खण्डवाल ने भर दे रे श्याम झोली भरदे, कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है, श्याम ऐसी कृपा बरसादे सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए एवं जमकर नृत्य किया। भजन संध्या के बाद महाआरती कर भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान सर्वेश द्विवेदी, रामचरण विजय, सौरभ जैन, कुलदीप टेलर, नवीन खंडेलवाल, मुरारी अग्रवाल, योगेंद्र जैन, अजय जैन, मनीष जिंदल, प्रोमिल, रामावतार साहू, हीरू सिंधी, श्री राधा महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल, शिप्रा जैन, नीलम जैन, कविता शेखावत व टीना राजावत सहित सेकडो श्याम भक्त मौजूद थे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
दोन लहान मुलं... समोरून सुसाट दुचाकी.. एका क्षणात हे घडलं... Road Incident
दोन लहान मुलं... समोरून सुसाट दुचाकी.. एका क्षणात हे घडलं... Road Incident
Ola S1 X की शुरू हुई डिलीवरी, जानिए कितना खास है कंपनी का सबसे किफायती ई-स्कूटर
Ola S1 X को तीन बैटरी पैक विकल्पों - 2 किलोवाट 3 किलोवाट और 4 किलोवाट में पेश किया गया है। इनकी...
ৰহা মীন মহাবিদ্যালয় ত অৰন্য মানৱ যাদৱ পায়েং।
১২দিনীয়া জল জৈৱবৈচিত্ৰ আৰু সংৰক্ষণ শীৰ্ষক প্ৰশিক্ষণ ৰ শুভাৰম্ভ।
জন্মদিন ত কেক কটাৰ পৰিবৰ্তে গছ পুলি ৰুপন কৰক:-পদ্মশ্ৰী পায়েং।
ৰহা মীন মহাবিদ্যালয় ত মহাবিদ্যালয়ৰ উদ্যোগত আৰু ৰাষ্ট্ৰীয় কৃষি গবেষণা পৰিষদৰ ৰাষ্ট্ৰীয় কৃষি...
હરિપુરા પ્રા. શાળા માં પ્રવેશોત્સવ ની ઉજવણી.
આજે હરિપુરા પ્રાથમિક શાળા માં બાળવાટિકા અને આંગણવાડીનાં બાળકોનો પ્રવેશ ઉત્સવ શાળામાં...
बालानगर ववा येथिल चित्रः कृषी विभागाचे अधिकारी कुंभकर्ण सारखे निद्रावस्थेत....
बालानगर ववा येथिल चित्रः कृषी विभागाचे अधिकारी कुंभकर्ण सारखे निद्रावस्थेत....