राजस्थान में भाजपा संगठन में बदलाव को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। बता दें कि मदन राठौड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी टीम में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सियासी गलियारों में भी यही चर्चा थी कि राजस्थान में होने वाले उप चुनाव से पहले राठौड़ की नई टीम देखने को मिलेगी। लेकिन, अब राठौड़ के बयान से साफ हो गया है कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में राठौड़ की नई टीम में एंट्री की आस लगाए बैठे नेताओं को बड़ा झटका लगा है।नागौर जिले के खींवसर में लालावास स्थित संकट मोचन धाम पर आयोजित भाजपा संगठन की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पुरानी गाड़ी ठीक चल रही है। उसमें टायर बदलने की जरूरत नहीं है, छोटी-मोटी खराबी सही करने के लिए कोई पार्ट बदलने की जरूरत पड़े वो बात अलग है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी करीब डेढ़ माह का कार्यकाल हुआ है, ऐसे में उन्हें लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है। राठौड़ ने कहा कि खींवसर में बार-बार उपचुनाव हो रहे हैं, इस बार इस परिपाठी को समाप्त करना है। यहां विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुत कम अंतराल से पराजित हुई थी और इस बार पूरी तैयारी के साथ उपचुनाव लड़ेंगे व विजयी होंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ঢকুৱাখনা চৰকাৰী মজলীয়া বিদ্যালয়ৰ ডেৰশ বছৰীয়া জয়ন্তীৰ প্ৰতিযোগিতামূলক কাৰ্যসূচী
ঢকুৱাখনাৰ শৈক্ষিক ক্ষেত্ৰখনৰ স্বাভিমানী নক্ষত্ৰ স্বৰূপ ১৮৭২ চনতে প্ৰতিষ্ঠা লাভ কৰা ঢকুৱাখনা...
Harmanpreet Kaur की रिकॉर्ड पारी से भारतीय क्रिकेट में आई थी क्रांति, चौके-छक्के से बौनी साबित हुई थी Aus टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के नाम कई बड़े...
रोहा में वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ चार दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव शुरु। हनुमान चालीसा,भजन कीर्तन से भक्तिमय क्षेत्र ।
रोहा पंचायती ठाकुरबाडी में आज वीर बजरंगबली के जलाभिषेक के साथ चार दिवसीय श्रीहनुमान जन्मोत्सव का...
WhatsApp ने एंड्राइड यूजर के लिए पेश किया यूजरनेम फीचर, अब मोबाइल नंबर की जरूरत होगी खत्म
WhatsApp updates username feature वॉट्सऐप सर्च बार यूजर सर्च को सपोर्ट करेगा। अब यूजर नेम से आप...
શ્રીમદ રાજચંદ્ર વિદ્યાપીઠ, કરંજવેરી ખાતે યુવા મતદાર નોંધણી કેમ્પનું આયોજન
શ્રીમદ રાજચંદ્ર વિદ્યાપીઠ, કરંજવેરી ખાતે યુવા મતદાર નોંધણી કેમ્પનું આયોજન
...