हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के नेता भी दमखम दिखाएंगे। राजस्थान भाजपा से 36 नेताओं-पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस के भी 30 से ज्यादा नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है। इनमें करीब 15 से ज्यादा विधायक और सांसद के नामों पर मंथन चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्टार प्रचारक के साथ ही वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी लगाया गया है। सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।इधर, हरियाणा और कश्मीर में नियुक्त किए गए भाजपा नेताओं को बूथ, मंडल, शक्ति केन्द्रों की मॉनिटरिंग के साथ-साथ विधानसभावार प्रत्याशियों की सामाजिक, व्यापारिक व अन्य संगठनों के साथ बैठकें आयोजित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक बाबा बालकनाथ, गुरवीर सिंह बराड़, कुलदीप धनखड, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, निहालचंद मेघवाल, रंजिता कोली, मनोज राजोरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, अतर सिंह भडाणा, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी, रवि नैयर, बलवीर विश्नोई, हर्ष यादव, महेन्द्र सिंह राठौड़, रामस्वरूप कोली, आत्माराम, कर्नल देवानंद गुर्जर, बच्चू सिंह बैंसला।विधायक कैलाश वर्मा, शत्रुघ्न गौतम, छगन सिंह राजपुरोहित, कल्पना देवी, लालाराम बैरवा, विधायक नौक्षम चौधरी, विधायक जेठानंद व्यास, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, अजमेर नगर निगम के उपमहापौर नीरज जैन, विमल अग्रवाल, विष्णु चेतानी, भूपेन्द्र बडौली, भगवान सिंह चौहान, लादूराम तेली, दुर्गासिंह, सोहनलाल आंजना।हरियाणा से सटे अलवर, भरतपुर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, चूरू, झुंझनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले के नेताओं को प्रचार और चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इनमें नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक ललित यादव, मनीष यादव, प्रशांत शर्मा, शिखा बराला, हाकम अली, श्रवण कुमार, विकास चौधरी, नरेंद्र बुढ़ानिया, अमित चाराण, रुपेंदर सिंह कुन्नर, डूंगरराम गेदर, सांसद राहुल कस्वां, संजना जाटव, बृजेंद्र ओला को प्रचार के लिए भेजने पर मंथन चल रहा है। श्रीगंगानगर से सांसद कुलदीप इंदौरा को सिरसा और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को हिसार लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले BRS को झटका, ग्रेटर हैदराबाद की मेयर विजया लक्ष्मी ने थामा 'कांग्रेस का हाथ'
हैदराबाद। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से चंद दिनों पहले नेताओं का दलबदल शुरू हो गया है। इस...
मन की बात का 115वां एपिसोड:डिजिटल अरेस्ट पर PM बोले- फ्रॉड कॉल आने पर रुको, सोचो और फिर एक्शन लो
मन की बात का आज 115वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने की...
सत्यशोधक समाजाच्या स्थापना दिनानिमित्त सत्यशोधक समाजाचे कार्य करणाऱ्या मान्यवरांचा महात्मा फुले समता परिषदेच्यावतीने गौरव संपन्न
ॲड. सुभाष राऊत यांच्या माध्यमातून मिळाली सत्यशोधक समाजाला नवी ऊर्जा - माजी आ. नारायणराव मुंडे...
THIRD WAVE COFFEE FATHER'S DAY SIP AND PAINT EVENT
THIRD WAVE COFFEE FATHER'S DAY SIP AND PAINT EVENT
राजस्थान के सात जिलों में बाढ़ के हालात, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में सक्रिय हुए मानसून से हो रही भारी बारिश का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को...